ICAI CA Final Registration 2026 Out: सीए फाइनल नवंबर एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, icai.org पर से ऐसे करें अप्लाई

CA Final Exam Registration 2026 Link Shuru: ICAI ने CA फाइनल एग्जाम 2026 नवंबर सेशन के लिए आज यानी 6 जुलाई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। साथ ही, यह प्रक्रिया करीब 19 जुलाई तक बिना लेट फीस के वेबसाइट पर जारी रहेगा। छात्र से सभी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जानें। 

Jul 6, 2026, 18:42 IST

CA Final Exam Registration 2026 Link OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल के नवंबर 2026 एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरने का लिंक आज से यानी 6 जुलाई 2026 से ऑफिशियल तौर पर एक्टिव कर दिया है।

इस साल नवंबर सेशन के फाइनल एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org (SSP) पर जाकर आज से ही अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।

CA Final Exam Nov 2026 से जुड़ी डेट्स और डिटेल्स

CA Nov Final Exam के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने से पहले नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
इंपोर्टेंट डिटेल्स 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट
6 जुलाई 2026
बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
19 जुलाई 2026
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
26 जुलाई 2026 (एक्सपेक्टेड)
एग्जामिनेशन फीस (बोथ ग्रुप्स)
₹3,300 (भारतीय केंद्रों के लिए)
ऑफिशियल वेबसाइट

CA Final Exam Form Nov 2026 के रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

सीए फाइनल एग्जाम 2026 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन? 

छात्र CA फाइनल एग्जाम के लिए आज से रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट और पोर्टल eservices.icai.org पर विजिट करें। 

2. अपने यूजर आईडी (SRN/Registration Number) और पासवर्ड को फिल करेक लॉगिन करें। 

3. लॉगिन करने के बाद 'Exam Functions' के तहत 'CA Final Exam Form Nov 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।

4. फिर, अपने सेंटर, मीडियम (Hindi/English) और ग्रुप (1, 2 or दोनो) को चुनें। 

5. इसके बाद ऑनलाइन मोड से फीस को जमा करें। 

6. फीस जमा करते ही फॉर्म को सबमिट कर दें। फिर, इसकी रसीद को डाउनलोड कर लें।

19 जुलाई 2026 के बाद फॉर्म भरने पर छात्रों को 600 रूपय की लेट फीस अलग से देनी होगी। साथ ही, सीए फाइनल एग्जाम के टाइमटेबल, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

यहां भी पढ़े: SECL Answer Key 2026 PDF: इस हफ्ते जारी हो सकती है आंसर-की, secl-cil.in से ऐसे करें PDF डाउनलोड

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates