ICMAI CMA Inter & Final Result 2026 Out: द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने जून 2026 सेशन के लिए CMA Intermediate और CMA Final एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया गया है। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र ICMAI की ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल 12,000 से अधिक छात्र इस एग्जाम को सफलतापूर्वक पास करके अपने करियर की एक नई शुरुआत करने जा रहे है। साथ ही, 7,885 छात्रों ने इंटरमीडिएट को अपने सपने की सीढ़ीयों पर कदम जमा लिए है।
CMA June 2026: एग्जाम रिजल्ट से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
ICMAI द्वारा जारी किए गए नंबरों को अनुसार इस साल दोनों लेवल यानी इंटर और फाइनल एग्जाम के छात्रों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है।
|
एग्जाम लेवल
|
एग्जाम में शामिल - पास छात्र
|
कोर्स पूरा करने वाले कुल छात्र
|
पास प्रतिशत
|
|
Intermediate (Both Groups)
|
10,897 में से 2,144 पास
|
7,885 छात्र
|
19.68%
|
|
Intermediate (Group I Only)
|
28,471 में से 6,813 पास
|
-
|
23.93%
|
|
Intermediate (Group II Only)
|
17,488 में से 5,358 पास
|
-
|
30.64%
|
|
Final (Both Groups)
|
4,337 में से 1,430 पास
|
4,220 छात्र
|
32.97%
|
|
Final (Group III Only)
|
10,474 में से 3,165 पास
|
-
|
30.22%
|
|
Final (Group IV Only)
|
5,393 में से 2,384 पास
|
-
|
44.21%
|
टॉपर लिस्ट: जानिए किसने किया टॉप
ICMAI ने रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) की फाइनल मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है:
CMA Intermediate Toppers
- AIR 1: रौनक जैन (सुरत)
- AIR 2: मोहित दास (विशाखापट्टनम)
- AIR 3: कांतला प्रशांत रेड्डी (हैदराबाद)
CMA Final Toppers
- AIR 1: मोक्षित वामसी कृष्णा मट्टुपल्ली (गुंटूर)
- AIR 2: राहुल कैलास भोईर (नवी मुंबई)
- AIR 3: वन्नेमरेड्डी हेमंत (गुंटूर)
CMA Intermediate Result June 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें
CMA Intermediate Toppers List 2026 - यहां क्लिक करें
CMA Final Result June 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें
CMA Final Toppers List 2026 - यहां क्लिक करें
icmai.in पर से छात्र रिजल्ट कैसे चेक करें?
CMA Intermediate और Final छात्र अपने रिजल्ट को ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- ICMAI की ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Student' या 'Examination' टैब पर क्लिक करके Result सेक्शन में जाएं।
- ‘Result for June 2026 Intermediate / Final Examination’ के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर को फिल करके View Result पर क्लिक करें।
- डिटेल्स फिल करने के बाद स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें लें।
- फिर, रिजल्ट का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
असफल रहने वाले छात्रों के लिए सलाह:
1. यदि रिजल्ट आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, तो निराश और बुरा न माने। सभी छात्र दोबारा एग्जाम देने के लिए तैयारी करें।
2. मार्क्स वेरिफिकेशन: अगर आपको अपने मार्क्स पर संदेह है, तो संस्थान द्वारा जल्द ही शुरू की जाने वाली आंसर-शीट वेरिफिकेशन विंडो के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
3. सब्जेक्ट-वाइज एनालिसिस: छात्र अपनी आंसर-की का विश्लेषण करें। फिर, कमजोर सब्जेक्ट पर ध्यान केंद्रित करते हुए अगले अटेम्प्ट के लिए तैयारी शुरू करें।
