पिता किसान, मां ANM और बेटी बनीं IPS, UPSC में 158वीं रैंक लाकर गाड़ा झंडा

IPS Neetu Kadyan Success Story: किसी ने सच ही कहा है जब आपका सपना बड़ा हो, तो ‘अच्छा’ भी काफी नहीं लगता। बस बेहतरीन ही मंजूर होता है। यही कहानी हरियाणा की रहने वाली नीतू कादयान की भी है, जिनकी UPSC में 254वीं रैंक आई थी पर इससे संतुष्ट नहीं थी। अपनी मेहनत जारी रखी और IPS बन इतिहास रच दिया। 

Nov 26, 2026, 14:41 IST
IPS Neetu Kadyan Success Story
IPS Neetu Kadyan Success Story

IPS Neetu Kadyan Motivation Story: नीतू कादयान हरियाणा के झज्जर जिले के आर्यनगर की रहने वाली हैं। वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती है। नीतू के पिता का नाम संपूर्ण कादयान है, जो एक किसान है और माता का नाम लक्ष्मी देवी है।वह सरकार अस्पताल में ANM के पद पर कार्यरत है। बचपन से ही नीतू को एक पढ़ाई और अनुशासन वाला माहौल मिला और जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने हैं। नीतू 2020 बैच की IPS अधिकारी है। 

नीतू कादयान की पढ़ाई-लिखाई 

अगर हम नीतू की स्कूली शिक्षा की बात करें, तो उन्होंने अपनी पढ़ाई आरडीई स्कूल से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गई और दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की। इस दौरान उन्होंने टॉप भी किया। अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद नीतू ने पॉलिटिकल साइंस में एमए भी किया।

Related Stories

बचपन से ही बनना चाहती थी IPS 

बचपन से ही नीतू IPS बनने का सपना देखती थी। नीतू के पिता बताते हैं कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई तेज तर्रार रही है। अपनी मास्टर्स पूरी करने के बाद वह अपने सपने को पूरा करने में लग गई और UPSC सिविल सेवा परीक्षी की तैयारी में खुद को झोंक दिया। दिन में 12-12 घंटे की पढ़ाई, कड़ी मेहनत, लगन और कठोर अनुशासन के बूते UPSC में उनकी रैंक 254 आई पर इससे वह संतुष्ट नहीं थी। मेहनत जारी रखी और आखिरकार 2019 की परीक्षा में 158वीं रैंक लाकर वह यूपी कैडर में IPS बन गईं। 

साल 2023 में मिला ACP का पद 

साल 2023 में नीतू की पहली पोस्टिंग वाराणसी में ACP के पद पर हुई। प्रमोशन मिला और एक साल के बाद 2024 में वह काशी जोन में ADCP बन गई। फिलहाल वह इसी पद पर बनी हुई है। अब नीतू कादयान का तबादला कर दिया गया है और उन्हें गौतमबुद्ध नगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतू कादयान को वाराणसी में 'लेडी सिंघम' भी कहा जाता है। 


  


Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।