कौन है प्रखर जैन? लंदन से की पढ़ाई बनी सिविल जज, फिर सब कुछ छोड़ बन गई साध्वी

Prakhar Jain Monk Story: तख्त-ओ-ताज और न्याय की कुर्सी भी उस वैराग्य को न रोक सकी, जिसने संसार के टूटते रिश्तों में जीवन का असली सत्य देख लिया। इस बात को सच कर दिखाया है बैतूल की रहने वाली प्रखर जैन ने। सिविल जज के पद पर रहते हुए जब उन्होंने लगातार तलाक और पारिवारिक विवादों के मामले देखे, तो सांसारिक जीवन से उनका मोह भंग हो गया और उन्होंने सब कुछ त्याग कर साध्वी बनने का मार्ग चुन लिया।

Nov 23, 2026, 21:52 IST
Prakhar Jain Monk Story
Prakhar Jain Monk Story

Prakhar Jain Monk Story in Hindi: प्रखर जैन मध्य प्रदेश बैतूल जिले की रहने वाली है। वह शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भोपाल से ही पूरी की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद प्रखर ने अहमदाबाद से एलएलबी से ग्रेजुएशन पूरा किया। ग्रेजुएशन करने के बाद वह लंदन चली गई और आगे की शिक्षा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पूरी की। इसके बाद सिविल जज के रूप में पहली पोस्टिंग भोपाल में मिली। 

बेटी की जज बनने से पिता की आंखों में थे आंसू 

प्रखर के जज बनने से पिता की आंखों में खुशी के आंसू थे। पिता ने कहा बेटी ने आज हमारा सपना पूरा कर दिया। प्रखर ने पोस्टिंग के 6 महीने के बाद ही जज की नौैकरी से इस्तीफा दे दियी क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि सात जन्मों तक साथ निभाने वाले उनके सामने तलाक की अर्जी ले रहे थे। इससे उनका मन आहत हो गया और वह साध्वी बन गई। 

Related Stories

जब प्रखर जैन ने दिया इस्तीफा

जज से बनी साध्वी प्रखर जैन बताती है कि जब वे जज की कुर्सी पर बैठी थी, तो उनके सामने एक के बाद एक तलाक के केस सामने आ रहे थे, जिसके बाद वह सोच में पड़ गई कि जो इंसान सात जन्मों तक साथ निभाने की बात कर रहा हो, वो कैसे तलाक की अर्जी लगा सकता है। इससे मेरा मन काफी दुखी हो गया और मैंने वैराग्य की राह पर जाने का फैसला कर लिया और जज की नौकरी से इस्तीफा दे दिया।   


Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।