NEET PG Counselling 2026: मेडिकल क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन करवाने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए चल रही नीट पीजी काउंसलिंग 2026 से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी की गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने कल यानी 16 नवंबर 2026 को ऑल इंडिया (AIQ), डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राज्य कोटा (State Quota) के लिए रिवाइज्ड काउंसलिंग शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया था।
इस नए बदलाव के अंदर राउंड-2 और उसके बाद होने वाले राउंड-3 साथ ही स्ट्रे वैकेंसी राउंड की डेट्स को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। जिन छात्रों ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग में हिस्सा लिया था या वे तीसरे राउंड का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए इन नई डेट्स के बारे में जानना इंपॉर्टेंट है। साथ ही, NEET PG Round 2 Seat Allotment Result भी आज जारी किया जाएगा।
NEET PG Counselling 2026 Revised Schedule से जुड़ी इंपॉर्टेंट डिटेल्स
एमसीसी द्वारा 16 नवंबर 2026 को अपडेट किए गए नए ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा काउंसलिंग के राउंड-वाइज डेट्स के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।
Related Stories
नए रिवाइज्ड शेड्यूल में बड़े बदलाव क्या हुए हैं?
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा जारी किए गए रिवाइज्ड शेड्यूल के बारे में इंपॉर्टेंट पॉइंट्स को जानने के लिए छात्र यहां ध्यान से पढ़ें।
- राउंड-2 जॉइनिंग की डेट बढ़ी: पहले जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, ऑल इंडिया कोटा के अंदर राउंड-2 में सीट पाने वाले छात्रों के लिए कॉलेज जॉइन करने की लास्ट डेट 23 नवंबर 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 नवंबर 2026 कर दिया गया है।
- डेटा वेरिफिकेशन में बदलाव: एमसीसी द्वारा अलॉटेड कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्रों का डेटा वेरिफिकरेशन करके साझा करने की डेट को भी 24 नवंबर से बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दिया गया है।
- स्टेट कोटा काउंसलिंग की गति: राज्यों के चिकित्सा शिक्षा निदेशालयों द्वारा राउंड-2 की स्टेट काउंसलिंग प्रक्रिया 14 नवंबर से 24 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। साछ ही, छात्रों को 30 नवंबर 2026 तक अपने अलॉटेड कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
- राउंड-3 और स्ट्रे राउंड: तीसरे राउंड के लिए ऑल इंडिया कोटा की प्रक्रिया 26 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद बची हुई खाली सीटों को भरने के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड 16 दिसंबर से शुरू होगा और सभी कोटा की एडमिशन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2026 को खत्म हो जाएगी।
NEET PG Round 2 seat allotment result कब जारी होगा?
MCC द्वारा जारी ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार neet pg round 2 seat allotment result 2026 आज यानी 17 नवंबर 2026 को कभी भी जारी किया जा सकता है।
कॉलेज में छात्रों को कब तक करना होगा रिपोर्ट?
neet pg round 2 seat allotment result 2026 जारी होने के बाद छात्रों को अलॉट हुए कॉलेज में 18 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट करना होगा। फिर, वहां सभी डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में भाग लेकर अपने एडमिशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।
NEET PG Round 2 seat allotment result से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स
|
इवेंट
|
डेट्स
|
|
सीट प्रॉसेसिंग और राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
|
16 नवंबर 2026
|
|
राउंड-2 फाइनल रिजल्ट जारी होने की डेट
|
17 नवंबर 2026
|
|
कॉलेज में रिपोर्ट करने की डेट
|
18 से 24 नवंबर 2026
|
|
MCC द्वारा शामिल हुए छात्रों के डेटा का वेरिफिकेशन
|
25 नवंबर 2026
|
ऑफिशियल वेबसाइट से नया शेड्यूल PDF कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नया शेड्यूल की PDF को एमसीसी के पोर्टल से डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- चिकित्सा परामर्श समिति की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए 'PG Medical Counselling' टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर मौजूद 'eServices / Schedule' या 'News & Events' सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, 'AIQ and State Schedule PG 2026 dated 16.11.2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही रिवाइज्ड शेड्यूल की PDF खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
यहां भी पढ़े: NEET PG Counselling 2026 Round 2 NRI लिस्ट जारी, mcc.nic.in से ऐसे करें चेक
