MCC NEET UG 2026 Counselling Schedule: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब देश भर के लाखों मेडिकल छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने वाली है। साथ ही, MCC 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए राउंड-वाइज काउंसलिंग शेड्यूल को जारी करेगी।
21 जून, 2026 को आयोजित हुए Re-NEET एग्जाम में पास हुए छात्रों को अपने पसंदीदा सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। साथ ही, काउंसलिंग के सभी स्टेप्स का शेड्यूल छात्रों के लिए 31 जुलाई 2026 यानी कल जारी होने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही, 85% सीटों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल संबंधित राज्य प्राधिकरणों द्वारा जारी किया जाएगा। MCC की ऑफिशियल काउंसलिंग वेबसाइट अपडेट हो चुकी है, जिसमें अब ‘Will Update Soon’ की नोटिफिकेशन हाइलाइट हो रही है।
NEET UG Counselling Date 2026 (Soon): लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काउंसलिंग की प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो सकती है। छात्र एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS), और बीएससी नर्सिंग जैसे मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।
NEET UG Counselling 2026 हाइलाइट्स
MCC NEET UG 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया, महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
Related Stories
|
इवेंट
|
डिटेल्स
|
|
काउंसलिंग आयोजक संस्था
|
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC)
|
|
कोटा कवर
|
15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) + AIIMS, JIPMER, Deemed/Central Universities
|
|
काउंसलिंग पोर्टल
|
|
|
एक्सपेक्टेड शेड्यूल रिलीज
|
जुलाई के लास्ट या अगस्त 2026 के पहले हफ्ते में
|
|
काउंसलिंग शुरुआत की एक्सपेक्टेड डेट
|
07 अगस्त 2026 से
|
|
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट (एक्सपेक्टेड)
|
अगस्त 2026 के मध्य में
|
|
लॉगिन क्रेडेंशियल्स
|
NEET Roll Number, Application Number, DOB & Password
|
|
कुल राउंड
|
4 राउंड (Round 1, Round 2, Round 3/Mop-up, Stray Vacancy)
|
NEET UG Counselling 2026 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय छात्रों को इन निम्नलिखित ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी की आवश्यकता होगी:
- NEET UG 2026 एडमिट कार्ड (NTA द्वारा जारी)
- NEET UG 2026 रैंक कार्ड/स्कोरकार्ड
- कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट (जन्म तिथि के प्रमाण हेतु)
- कक्षा 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (OBC-NCL/SC/ST/EWS)
- PwBD प्रमाण पत्र
How to Register for NEET Counselling?
छात्र NEET Counselling 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in खोलें और 'UG Medical Counselling' सेक्शन पर क्लिक करें।
- 'New Registration' लिंक पर क्लिक करके NEET रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर को फिल करें।
- फिर, नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फिस सबमिट करने के बाद अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेजों और कोर्सेज के ऑप्शन को सेलेक्ट करके प्राथमिकता क्रम में फिल करें। साथ ही, उन्हें निर्धारित किए गए टाइम में लॉक करें।
- फिल, अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद अलॉटेड कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं और एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करें।
एमसीसी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग शेड्यूल कब जारी करेगा?
एमसीसी द्वारा 31 जुलाई, 2026 तक NEET UG 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जारी किए जाने की संभावना है। साथ ही, रजिस्ट्रेशन लगभग 7 अगस्त, 2026 से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। छात्र समिति की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in से AIQ 15 प्रतिशत सीट कोटा के लिए 2026 काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET UG (2025) के लिए भाग लेने वाले संस्थानों की जानकारी देखने के लिए डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट - डायरेक्ट लिंक
छात्र इससे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
