MP Board 5th, 8th Re Exam Result 2026: आज 2 बजे जारी होगा 5वीं और 8वीं री-एग्जाम का रिजल्ट, rskmp.in से मिनटों में ऐसे चेक करें Result

RSKMP Result 2026 Date, Direct Link: 5वीं और 8वीं के री-एग्जाम का रिजल्ट 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र रिजल्ट जारी होते ही नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 7, 2026, 10:57 IST

MP Board 5th 8th Re Exam Result 2026 Date OUT: मध्य प्रदेश के राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP), स्कूल शिक्षा विभाग ने एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के री-एग्जाम यानी Re-Exam/Supplementary Exam के रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा बोर्ड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के माध्यम से जारी की गई है। 

5वीं और 8वीं के री-एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 07 जुलाई 2026, मंगलवार को दोपहर ठीक 2:00 बजे जारी किया जाएगा। इस साल जून में आयोजित हुए री-एग्जाम में शामिल हुए छात्र कल  रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल rskmp.in पर जाकर स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। 

MP Board 5th-8th Re-Exam 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स 

छात्रों और पेरेंट्स की सुविधा के लिए 5वीं और 8वीं कक्षा के री-एग्जाम रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट
महत्वपूर्ण डेट्स / डिटेल्स 
पुन: एग्जाम की डेट्स 
16 जून से 23 जून 2026
रिजल्ट जारी होने की डेट
07 जुलाई 2026 (मंगलवार)
रिजल्ट जारी होने का टाइम 
दोपहर 02:00 बजे
कुल शामिल छात्र
लगभग 2.50 लाख
वेबसाइट

MP Board 5th, 8th Re Exam Result 2026 Official Tweet 

MP Board 2026 द्वारा 5वीं और 8वीं कक्षा के री-एग्जाम के रिजल्ट की जानकारी एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से दी गई है। छात्र रिजल्ट का ऑफिशियल टाइम और डेट के बारें में जानना चाहते है, तो यहां नीचे दिए गए ऑफिशियल ट्वीट को देखें। 

5वीं और 8वीं री-एग्जाम का रिजल्ट कैसे चेक करें?

MP बोर्ड द्वारा दोनों 5वीं और 8वीं कक्षा के री-एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियस वेबसाइट पर जारी होते ही छात्र यहां नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर पाएंगे। 

1. राज्य शिक्षा केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिए गए ‘Class 5th & 8th Re-Exam Result 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स को फिल करें। साथ ही, यहां अपनी समग्र आईडी या रोल नंबर और कैप्चा कोड को फिल करें। 

4. फिर, 'Show' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें। इसे क्लिक करते ही, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

5. इस रिजल्ट की PDF को डाउनलोड करें। 

6. डाउनलोड करने के बाद अपने लिए एक प्रिंटआउट भी रख लें। 

मुख्य एग्जाम का रिजल्ट कब जारी हुआ था? 

इस साल एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के मुख्य एग्जाम का रिजल्ट 25 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे जारी हुआ था। आमतौर पर हर साल यह रिजल्ट अप्रैल में जारी होता था, लेकिन इस बार यह रिजल्ट मार्च में ही जारी कर दिया गया था। साथ ही, छात्रों के री-एग्जाम का रिजल्ट कल यानी जुलाई भी जारी किया जा रहा है। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates