MP High Court Assistant Grade 3 Answer Key 2026 OUT: सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करें

MP High Court Assistant Grade 3 Answer Key 2026 आज 25 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जिसने सहायक ग्रेड-III भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

Nov 25, 2026, 20:36 IST
MP High Court Assistant Grade 3 Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें।
MP High Court Assistant Grade 3 Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें।

MP High Court Assistant Grade 3 Answer Key 2026 OUT: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) द्वारा असिस्टेंट ग्रेड 3 प्रारंभिक भर्ती परीक्षा 2026 की सभी शिफ्टों के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी आज 25 नवंबर को जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल mphc.gov.in पर जाकर अपने प्रश्न-पत्र और आंसर की PDF प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार जारी उत्तर कुंजी के आधार पर अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो वे अपलोड की गई उत्तर कुंजी के 7 दिनों के भीतर (02.12.2026) ऑफलाइन माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

MP High Court Answer Key 2026 PDF Download Link

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सहायक ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 2026 की प्रस्तावित मॉडल आंसर की आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक के माध्यम से प्रारंभिक परीक्षा की सभी 6 पालियों के प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 23 और 25 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी।

MPHC Assistant Grade-3 Answer Key 2026 PDF

Related Stories

MPHC Assistant Grade-3 Answer Key पर 7 दिनों के भीतर दर्ज कराएं आपत्ति

यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दिए किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह आंसर की अपलोड होने की तारीख से 7 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप में अपना नाम, आवेदन क्रमांक और हस्ताक्षर के साथ आपत्ति प्रस्तुत करनी होगी। साथ ही संबंधित प्रश्न के समर्थन में प्रमाण या स्रोत दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगाना अनिवार्य होगा।

आपत्ति भेजने का तरीका और जरूरी दिशा-निर्देश

अभ्यर्थी अपनी आपत्ति डाक के माध्यम से या स्वयं Principal Registrar (Exam), High Court of Madhya Pradesh, Jabalpur, Madhya Pradesh में जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि केवल ऑफलाइन माध्यम से ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित प्रारूप में और उचित प्रमाण के साथ समय सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार किया जा सकता है। गलत प्रारूप, बिना प्रमाण या निर्धारित समय के बाद प्राप्त आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

नोट: अधिक जानकारी के लिए ऊपर दी गई पीडीएफ को डाउनलोड करें और उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।