MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 परीक्षा तिथि जारी, नोटिस देखें

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे परीक्षा का शेड्यूल आगे लेख में देखें। 

Oct 9, 2026, 13:27 IST
MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 परीक्षा तिथि जारी, नोटिस देखें
MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 परीक्षा तिथि जारी, नोटिस देखें

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: मध्य प्रदेश जिला न्यायालय असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। अधिसूचना के अनुसार, असिस्टेंट ग्रेड 3 सीधी भर्ती 2026 परीक्षा 25 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना एवं उज्जैन में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश की वेबसाइट mphc.gov.in पर परीक्षा संबंधी अन्य डिटेल्स और परीक्षा निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। 

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: एडमिट कार्ड कब आएगा?

उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश की ओर से प्रवेश पत्र परीक्षा दिवस के लगभग 7 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर Registration No. और Password दर्ज कर डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड में दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करने की सलाह दी जाती है। एडमिट कार्ड में दर्शित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। 

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: हाइलाइट्स 

एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 एग्जाम 2026 से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती संगठन
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC)
पोस्ट नाम
सहायक ग्रेड-III (सहायक ग्रेड-III)
विज्ञापन संख्या
614/परीक्षा/2026
कुल रिक्तियां
1174
वेतनमान
19,500 रुपये – 62,000 रुपये/- (वेतन मैट्रिक्स स्तर)
परीक्षा तिथि
25 नवंबर 2026
वर्ग
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय सहायक ग्रेड-3 भर्ती 2026
वेबसाइट
mphc.gov.in

MPHC Assistant Grade 3 Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

प्रीलिम्स परीक्षा ऑनलाइन बहुविकल्पीय परीक्षा है। इसमें 100 प्रश्न हैं, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं और उम्मीदवारों को इसे पूरा करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाता है। यह परीक्षा सामान्य ज्ञान, तर्क क्षमता, भाषा कौशल और कंप्यूटर ज्ञान का परीक्षण करती है।

विषय
प्रश्न
मार्क्स
मध्यम
सामान्य ज्ञान + सामाजिक ज्ञान, जिसमें मध्य प्रदेश का सामान्य ज्ञान भी शामिल है
20
20
हिंदी और अंग्रेजी
गणित + तार्किक तर्क
20
20
हिंदी और अंग्रेजी
सामान्य हिंदी
20
20
हिंदी
इंग्लिश नॉलेज
20
20
अंग्रेज़ी
कंप्यूटर नॉलेज
20
20
अंग्रेज़ी
कुल
100
100
—

MPHC Assistant Grade 3 Exam 2026: सिलेक्शन प्रोसेस

एमपीएचसी सहायक ग्रेड 3 चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा क्वालिफाई करनी होगी। चयनित उम्मीदवारों को फिर हिंदी टाइपिंग परीक्षा देनी होती है और अन्य जरूरी डिटेल्स निम्नलिखित हैं:

  • प्रीलिम्स एग्जाम

  • हिदीं टाइपिंग स्किल टेस्ट 

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य डिटेल्स

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates