MPESB Revised Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली 12 सरकारी भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर 5 अगस्त को जारी कर दिया है। कैलेंडर में समूह-2 उपसमूह-04 भर्ती, समूह-03 संयुक्त भर्ती परीक्षा, प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET), समूह-2 उपसमूह-1 भर्ती, पुलिस आरक्षक भर्ती, पुलिस आरक्षक (चालक) भर्ती, नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से PDF डाउनलोड कर परीक्षा माह, रिक्त पदों और भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
MPESB परीक्षा कार्यक्रम 2026 में शामिल प्रमुख भर्तियां
संशोधित परीक्षा कैलेंडर में कुल 12 भर्ती परीक्षाएं शामिल की गई हैं। इनमें समूह-2 उपसमूह-1 के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा-2026, समूह-2 उपसमूह-04 भर्ती परीक्षा-2026 (सहायक गुणवत्ता नियंत्रक, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सहायक प्रबंधक सहित अन्य पद), समूह-03 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026, प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2026, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026, समूह-2 उपसमूह-1 भर्ती परीक्षा-2026 (सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक उपसांख्यिकी अधिकारी), पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2026, पुलिस आरक्षक (चालक) भर्ती परीक्षा-2026, नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा भर्ती परीक्षा-2026, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती परीक्षा-2026, संस्कृति संचालनालय अंतर्गत संचालित शासकीय संगीत एवं नृत्य महाविद्यालयों के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा-2026 तथा समूह-6 उपसमूह-1 भर्ती परीक्षा-2026 शामिल हैं।
Related Stories
MPESB Revised Exam Calendar: कब होंगी परीक्षाएं?
कैलेंडर के अनुसार अधिकांश भर्ती परीक्षाएं सितंबर 2026 से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। हालांकि, MPESB ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की संख्या और प्रशासनिक परिस्थितियों के अनुसार परीक्षा तिथि या माह में बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट देखते रहें।
MPESB संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में MPESB परीक्षा कैलेंडर 2026 के तहत शामिल सभी 12 भर्ती परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथियां और संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
|
क्र.
|
भर्ती परीक्षा
|
पद
|
संभावित परीक्षा माह
|
|
1
|
कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती (ग्रुप-2 उपसमूह-1)
|
2,784
|
सितंबर 2026
|
|
2
|
समूह-2 उपसमूह-4 भर्ती
|
2,299
|
सितंबर 2026
|
|
3
|
समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा
|
700
|
सितंबर/अक्टूबर 2026
|
|
4
|
सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं अन्य पद भर्ती
|
507
|
सितंबर/अक्टूबर 2026
|
|
5
|
प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)
|
—
|
सितंबर/अक्टूबर 2026
|
|
6
|
उपनिरीक्षक तकनीकी एवं सहायक उपनिरीक्षक भर्ती
|
566
|
अक्टूबर/नवंबर 2026
|
|
7
|
पुलिस आरक्षक भर्ती
|
7,500
|
अक्टूबर/नवंबर 2026
|
|
8
|
पुलिस आरक्षक (चालक) भर्ती
|
1,000
|
नवंबर 2026
|
|
9
|
नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा
|
73
|
नवंबर/दिसंबर 2026
|
|
10
|
पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती
|
2,900
|
नवंबर/दिसंबर 2026
|
|
11
|
संस्कृति संचालनालय भर्ती
|
33
|
दिसंबर 2026
|
|
12
|
समूह-6 उपसमूह-1 भर्ती
|
700
|
दिसंबर 2026
|
-1786004107536.jpg)