PNB LBO Result 2026 (OUT) : पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF

PNB LBO Result 2026: पीएनबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एलबीओ की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 06 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 11, 2026, 15:53 IST
PNB LBO Result 2026
PNB LBO Result 2026

PNB LBO Result 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 06 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। पीएनबी इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के माध्यम से कुल 545 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, लोकल भाषा टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू शामिल है। 

पीएनबी एलबीओ की ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और Ctrl+F का उपयोग करके PDF में अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

PNB LBO Result 2026 डाउनलोड लिंक 

पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों की भर्ती के लिखित एग्जाम का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। डाउनलोड लिंक मिल जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में सलेक्टिड अभ्यर्थियों को सलेक्शन के अगले प्रोसेसे यानी स्क्रीनिंग के लिए बुलाया जाएगा।

Related Stories

पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

PNB LBO Result 2026 Date - हाइलाइट्स 

पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 20 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स से 20 जुलाई 2026 से 16 अक्टूबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे। पंजाब नेशनल बैंक एलबीओ की ऑनलाइन लिखित परीक्षा के रिजल्ट में कुल 594 उम्मीदवार को चयनित किया गया था। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा (216) अभ्यर्थी सलेक्ट किए गए थे। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
पद का नाम 
लोकल बैंक ऑफिसर (LBO)
रिक्त पद 
545
परीक्षा की तिथि 
06 सितंबर 2026
रिजल्ट रिलीज डेट
11 नवंबर 2026
सलेक्टिड उम्मीदवार 
594
ऑफिशियल वेबसाइट 
pnb.bank.in
Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।