Punjab Lecturer Cadre Answer Key 2026: पंजाब शिक्षा भर्ती निदेशालय (ERD) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को पंजाब लेक्चरर के इंग्लिश, हिंदी, गणित, पंजाबी, पॉलिटिकल साइंस, इतिहास और बायोलॉजी विषय की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा दिनांक 19 सितंबर, 20 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। पंजाब लेक्चरर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ईआरडी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Punjab Lecturer Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक
ईआरडी पंजाब लेक्चरर की सब्जेक्ट वाइज आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की की PDF में सेक्शन के अनुसार प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं।
|
ईआरडी पंजाब लेक्चरर आंसर-की 2026 इंग्लिश डाउनलोड लिंक
|
|
|
ईआरडी पंजाब लेक्चरर आंसर-की 2026 हिंदी डाउनलोड लिंक
|
|
|
ईआरडी पंजाब लेक्चरर आंसर-की 2026 गणित डाउनलोड लिंक
|
|
|
ईआरडी पंजाब लेक्चरर आंसर-की 2026 पंजाबी डाउनलोड लिंक
|
|
|
ईआरडी पंजाब लेक्चरर आंसर-की 2026 पॉलिटिकल साइंस डाउनलोड लिंक
|
|
|
ईआरडी पंजाब लेक्चरर आंसर-की 2026 इतिहास डाउनलोड लिंक
|
|
|
ईआरडी पंजाब लेक्चरर आंसर-की 2026 बायोलॉजी डाउनलोड लिंक
|
ERD Punjab Lecturer Answer Key 2026 - हाइलाइट्स
अगर किसी अभ्यर्थी को ईआरडी पंजाब लेक्चरर उत्तर कुंजी 2026 से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2026, शाम 5.00 बजे तक जमा कर सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 50 रुपये देने होंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्स का अटैच करना अनिवार्य है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देख सकते हैं।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
पंजाब शिक्षा भर्ती निदेशालय (ERD)
|
|
परीक्षा का नाम
|
पंजाब लेक्चरर परीक्षा 2026
|
|
परीक्षा की तिथि
|
19 सितंबर, 20 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर 2026 को आयोजित
|
|
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि
|
01 अक्टूबर 2026
|
|
आपत्ति दर्ज करने की तिथि
|
05 अक्टूबर 2026
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
erd.punjab.gov.in
|
Punjab Lecturer Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
ईआरडी पंजाब लेक्चरर परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले ईआरडी की ऑफिशियल वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर जाने के बाद Answer keys of lecturer cadre recruitment पर क्लिक करें।
आपकी कंप्यूटर की स्क्रीन पर सब्जेक्ट वाइज उत्तर कुंजी की PDF ओपन हो जाएगी।
आंसर-की की PDF डाउनलोड कर लें।
अब अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।
