Punjab Police Constable Result 2026: पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Punjab Police Constable Result 2026: पंजाब पुलिस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कांस्टेबल की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Oct 4, 2026, 17:48 IST
Punjab Police Constable Result 2026
Punjab Police Constable Result 2026

Punjab Police Constable Result 2026: पंजाब पुलिस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को कांस्टेबल की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 01 जुलाई से 30 जुलाई 2026 को पंजाब राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। पंजाब पुलिस इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3,298 रिक्त पदों को भरना चाहती है। 

पंजाब पुलिस कांस्टेबल की सीबीटी परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को चयन के अगले चरण यानी पीएसटी/पीएमटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।   

Punjab Police Constable Result 2026 PDF Download 

पंजाब पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक सीडीएन डीजी क्लेम की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक  

Punjab Police Constable Result 2026 Date - हाइलाइट्स 

पंजाब पुलिस कांस्टेबल की सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप टेबल देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
पंजाब पुलिस
पद का नाम 
कांस्टेबल
रिक्त पदों की संख्या 
3,298
परीक्षा का नाम 
पंजाब पुलिस कांस्टेबल सीबीटी परीक्षा 2026  
परीक्षा की तिथि 
01 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक 
रिजल्ट जारी होने की तिथि
04 अक्टूबर 2026 
चयन के अगले चरण
पीएसटी/पीएमटी टेस्ट 
ऑफिशियल वेबसाइट 
punjabpolice.gov.in

Punjab Police Constable Result 2026 Official Website से डाउनलोड कैसे करें?

पंजाब पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन देखें। 

  • अब Punjab Police Constable Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें।  

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates