UP Home Guard Result 2026 OUT: यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक

Last Updated: Oct 3, 2026, 20:21 IST

UP Home Guard Final Result 2026 OUT: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी होम गार्ड रिजल्ट 2026, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

UP Home Guard Final Result 2026 डाउनलोड करें।
UP Home Guard Final Result 2026 डाउनलोड करें।

UP Home Guard Final Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होम गार्ड परिणाम 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड ने 3 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया। इस भर्ती के तहत प्रदेश के 75 जिलों में 41,424 होमगार्ड पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना रिजल्ट UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UP Home Guard Result 2026 Notice

UP Home Guard Result 2026 PDF Link

यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए 25,32,196 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 41,424 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई थी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन किया गया। उम्मीदवार यूपी होमगार्ड भर्ती रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दी तालिका देखें।

भर्ती का नाम

यूपी होमगार्ड भर्ती 2025

पद का नाम

होमगार्ड

कुल पद

41,424

कुल आवेदन

25,32,196

परीक्षा की तारीख

25, 26 और 27 अप्रैल 2026

परीक्षा का मोड

ऑफलाइन

लिखित परीक्षा

6 पालियों में

जिला

75

दस्तावेज सत्यापन (DV)

13 जुलाई से 7 अगस्त 2026

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

15 से 26 सितंबर 2026

रिजल्ट जारी होने की तारीख

3 अक्टूबर 2026

कुल चयनित उम्मीदवार

41,424

OBC चयनित उम्मीदवार

21,580

SC चयनित उम्मीदवार

10,932

ST चयनित उम्मीदवार

410

महिला चयनित उम्मीदवार

8,290

रिजल्ट चेक करने का तरीका

ऑनलाइन

रिजल्ट वेबसाइट

UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट

रिजल्ट चेक करने के लिए

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

UP Home Guard Result 2026: 41,424 उम्मीदवारों का चयन

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए कुल 25,32,196 आवेदन प्राप्त हुए थे। भर्ती प्रक्रिया के तहत 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई। इन सभी चरणों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की गई है और 41,424 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

UP Home Final Guard Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार अपना यूपी होमगार्ड रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं सेक्शन में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट - 2025 के अन्तर्गत अन्तिम चयन परिणाम देखने हेतु लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।

  4. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

UP Home Guard Result 2026: जिलेवार मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ

भर्ती बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों की जिलेवार सूची और कटऑफ (UP Home Guard Cut Off 2026) भी जारी किए हैं। उम्मीदवार सूची के माध्यम से अपने जिले और श्रेणी के अनुसार चयन की स्थिति देख सकते हैं। बोर्ड ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए भी सूचियाँ (UP Home Guard Merit List) जारी की हैं, जिनमें अनारक्षित, EWS, OBC, SC और ST श्रेणियाँ शामिल हैं।

8,290 महिला उम्मीदवारों का भी चयन

UP Home Guard Final Result 2026 में कुल 8,290 महिला उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। बोर्ड के अनुसार, चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के Normalised Score, अधिमानी अर्हता और आरक्षण नियमों को ध्यान में रखते हुए जिलेवार मेरिट तैयार की गई है।

चयन के बाद होगी ये प्रक्रिया

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन परिणाम नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा कराए जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण, शैक्षिक योग्यता और अन्य प्रमाण-पत्रों की जांच तथा चरित्र सत्यापन के अधीन रहेगा। उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना होगा।

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मिलेंगे Normalised Marks

लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के Normalised Score और अन्य प्राप्त अंकों की जानकारी अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इन अंकों को देखने की प्रक्रिया के संबंध में बोर्ड की ओर से अलग से सूचना जारी की जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 3, 2026, 19:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News