Rajasthan 4th Grade Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी आदेश में अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की सूची-2 जारी की गई है। इसमें कुल 6,339 अभ्यर्थियों के अंतिम चयन की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार अब RSSB आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट और कैटेगरी वाइज कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट से संबंधित हाइलाइट्स देख सकते हैं।
|
भर्ती बोर्ड का नाम
|
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
|
|
भर्ती का नाम
|
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024
|
|
पद का नाम
|
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
|
|
कुल पद
|
58,750
|
|
फाइनल रिजल्ट
|
7 अगस्त 2026
|
|
फाइनल चयन
|
6,339 अभ्यर्थी
|
|
चयन का आधार
|
दस्तावेज सत्यापन, पात्रता, वरीयता एवं श्रेणीवार रिक्तियां
|
|
फाइनल चयन सूची
|
List-2 जारी
|
|
मेरिट लिस्ट
|
NTSP और TSP
|
|
प्रमुख विभाग
|
शासन सचिवालय, RPSC और राज्य के अधीनस्थ विभाग/कार्यालय
|
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
rssb.rajasthan.gov.in
|
Rajasthan 4th Grade Final Result 2026 PDF Download Link
राजस्थान 4th ग्रेड फाइनल रिजल्ट 2026 का डाउनलोड लिंक एक्टिव हो गया है। अभ्यर्थी NTSP और TSP की मेरिट-वाइज फाइनल चयन सूची डाउनलोड कर सकते हैं। यह सूची Document Verification के बाद चयनित अभ्यर्थियों की है।
|
Exam
|
Title
|
Link
|
|
Fourth Class Employee 2024
|
Meritwise List of Provisionally Selected Candidate's After Document Verification Which Previous Hold By Court Order (Secretariat) (NTSP)
|
|
|
Fourth Class Employee 2024
|
Final Recommendation and Cut Off Marks(List-2)
|
|
|
Fourth Class Employee 2024
|
Meritwise List of Provisionally Selected Candidate's After Document Verification Which Previous Hold By Court Order (ARD) (TSP)
|
|
|
Fourth Class Employee 2024
|
Meritwise List of Finally Selected Candidates After Document Verification (Secretariat) (NTSP)
|
|
|
Fourth Class Employee 2024
|
Meritwise List of Finally Selected Candidate's After Document Verification (ARD) (NTSP)
|
|
|
Fourth Class Employee 2024
|
Meritwise List of Finally Selected Candidates After Document Verification(ARD) (TSP)
|
|
|
Fourth Class Employee 2024
|
Meritwise List of Finally Selected Candidate's After Document Verification(RPSC) (NTSP)
|
|
|
Fourth Class Employee 2024
|
Meritwise List of Provisionally Selected Candidate's After Document Verification Which Previous Hold By Court Order (ARD) (NTSP)
|
4th Grade भर्ती में इतने पदों पर हुई थी परीक्षा
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत शासन सचिवालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और राज्य के अधीनस्थ विभागों/कार्यालयों के लिए कुल 58,750 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर 2025 में 6 पारियों में किया गया था। इसके बाद बोर्ड ने संशोधित परीक्षा परिणाम जारी कर दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के लिए लगभग 2 गुना अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी।
6339 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन
दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के बाद वरीयता एवं श्रेणीवार रिक्त पदों के आधार पर अंतिम चयन किया गया है। बोर्ड के आदेश के अनुसार इस चरण में कुल 6,339 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जा रहा है। इनमें शासन सचिवालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा राज्य के अधीनस्थ विभागों और कार्यालयों के विभिन्न पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों की अनुशंसा संबंधित विभागों को भेजी जा रही है।
29 जून को भी भेजी गई थी अभ्यर्थियों की अनुशंसा
बोर्ड ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से वरीयता के आधार पर चयन करते हुए 29 जून 2026 को संबंधित विभागों को अभ्यर्थियों की अनुशंसा भेजी जा चुकी है। अब शेष प्रोविजनल अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन रिपोर्ट और न्यायालय के आदेशों के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
कहां भेजी जा रही है चयनित अभ्यर्थियों की सूची?
अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति के लिए संबंधित विभागों को भेजी जा रही है। इसमें मुख्य रूप से शासन सचिवालय, जयपुर, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर और प्रशासनिक सुधार विभाग, जयपुर शामिल हैं।
बोर्ड ने अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के साथ पूर्व में न्यायालय के आदेश के कारण होल्ड की गई श्रेणियों के प्रोविजनल अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है।
Rajasthan 4th Grade Final Result कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के अंतिम परिणाम और चयन सूची को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग के निर्देशों का पालन करना होगा। हमने अभ्यर्थियों की आसानी के लिए परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए हैं।
-
सबसे पहले आप RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब Fourth Class Employee 2024 के सामने पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना नाम और रोल सहित अन्य जानकारी चेक करें
-
अंत में पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
