Rajasthan CET 12th Level City Slip 2026: राजस्थान सीईटी 12th लेवल सिटी इंटिमेशन स्लिप Link कल, recruitment.rajasthan.gov.in पर SSO ID से करें चेक

Rajasthan CET 12th City Slip 2026: राजस्थान सीईटी 12th लेवल की सिटी इंटिमेशन स्लिप 21 नवंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी SSO ID दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। 

Nov 20, 2026, 11:30 IST
Rajasthan CET 12th City Slip 2026 एसएसओ ID से कैसे करें डाउनलोड
Rajasthan CET 12th City Slip 2026 एसएसओ ID से कैसे करें डाउनलोड

Rajasthan CET 12th City Slip 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 12th लेवल 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप कल 21 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन दो शिफ्टों में किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर अपनी SSO ID से लॉगिन करके आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। इसके अलावा, प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र 26 नवंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

Rajasthan CET 12th Level City Intimation Slip 2026 Link 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान CET 12th Level (सीनियर सेकेंडरी) 2026 के लिए परीक्षा केंद्र आवंटित जिले (City Intimation) की जानकारी देखने का लिंक कल यानी 21 नवंबर 2026 से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। लिंक जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी SSO ID (sso.rajasthan.gov.in) या आधिकारिक पोर्टल (recruitment.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करके अपना परीक्षा शहर देख पाएंगे।

Related Stories

कब होगी RSSB CET (सीनियर सेकेंडरी लेवल) 2026 परीक्षा? 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने समान पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test (CET) Senior Secondary Level 2026) – 2026 के आयोजन का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में निर्धारित की गई हैं:

  • 1st शिफ्ट: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक

  • 2nd शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

  • कब आएगा राजस्थान CET 12th लेवल एडमिट कार्ड 2026?

    RSSB द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 नवंबर को जारी किए जाएंगे।अभ्यर्थी अपनी SSO ID या भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से डाक या अन्य माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

    कैसे डाउनलोड करें Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026?

    अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले ब्राउज़र में recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard खोलें।

    2. होम पेज पर Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।

    3. संबंधित भर्ती के Get Admit Card लिंक को चुनें।

    4. अपना Application Number और Date of Birth (DOB) दर्ज करें, और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

    अच्छी खबर! 24 घंटे में वेबसाइट पर मिलेंगे सभी प्रश्न-पत्र, OMR कार्बन कॉपी भी साथ ले जा सकेंगे

    • 24 घंटे के अंदर वेबसाइट पर मिलेंगे पेपर: परीक्षार्थियों को परीक्षा के बाद प्रश्न-पत्र साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। लेकिन अंतिम परीक्षा खत्म होने के 24 घंटे के भीतर सभी पारियों के प्रश्न-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी वहां से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

    • OMR शीट की कार्बन कॉपी: अभ्यर्थी परीक्षा खत्म होने के बाद अपनी OMR शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकते हैं, ताकि वे बाद में अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।