Rajasthan Lab Assistant Result 2026: राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट कब आएगा?, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स

Rajasthan Lab Assistant Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Jul 15, 2026, 15:14 IST
Rajasthan Lab Assistant Result 2026
Rajasthan Lab Assistant Result 2026

RSSB Lab Assistant Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक (लैब असिस्टेंट) भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, RSSB चेयरमैन अलोक राज के ट्वीट के अनुसार, लैब असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट 15 अगस्त 2026 (प्लस-माइनस 7 दिन) के भीतर घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद, सभी अभ्यर्थी इसे RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

RSSB लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

  • परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

  • परीक्षा का नाम: RSSB लैब असिस्टेंट परीक्षा 2026

  • पद का नाम: लैब असिस्टेंट (विज्ञान एवं भूगोल), जूनियर लैब असिस्टेंट (विज्ञान)

  • विज्ञापन संख्या: 05/2026

  • कुल रिक्तियां: 804

  • परीक्षा तिथि: 9 एवं 10 मई 2026

  • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी: लगभग 7 लाख

  • रिजल्ट की संभावित तिथि: 15 अगस्त 2026 (±7 दिन)

  • आधिकारिक वेबसाइट:rssb.rajasthan.gov.in

  • राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 2026 कब हुई?

    राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को किया गया था। इसके बाद बोर्ड ने 11 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थीं। अब उम्मीदवारों को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है।

    RSSB Lab Assistant Result 2026 कैसे चेक करें?

    रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम देख सकेंगे।

    • RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होम पेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।

    • फिर Rajasthan Lab Assistant Result 2026 लिंक खोलें।

    • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।

    • PDF में अपना रोल नंबर Ctrl + F की मदद से सर्च करें।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परिणाम 2026 उल्लिखित विवरण

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा परिणाम 2026 में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होंगे:

    • अभ्यर्थी का पूरा नाम

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • अभ्यर्थी का लिंग (महिला/पुरुष)

    • उम्मीदवार की कैटेगरी

    • अभ्यर्थी की जन्म तिथि

    • परीक्षा के आयोजन की तारीख

    • रिजल्ट (परिणाम) घोषित होने की तिथि

    • परीक्षा में प्राप्त किए गए कुल अंक

    • उम्मीदवार के चयन की स्थिति (क्वालीफाइंग स्टेटस)

    • परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए अन्य आवश्यक निर्देश

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।