Rajasthan Lab Assistant Result 2026: राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें विज्ञान और भूगोल PDF

Rajasthan Lab Assistant Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और कैटेगरी वाइज कटऑफ चेक कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

Aug 16, 2026, 11:12 IST
Rajasthan Lab Assistant Result 2026 डाउनलोड करें।
Rajasthan Lab Assistant Result 2026 डाउनलोड करें।

RSSB Lab Assistant Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के नतीजे 14 अगस्त 2026 को जारी कर दिए हैं। भूगोल और विज्ञान विषयों के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB ने लैब असिस्टेंट (भूगोल) प्री-DV और (विज्ञान) प्री-DV रिजल्ट को मंजूरी दी है। उम्मीदवार रिजल्ट PDF में अपनी क्वालिफाइंग स्थिति और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। साथ ही, कैटेगरी के अनुसार कटऑफ और मेरिट स्थिति भी चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Lab Assistant Result 2026 PDF Link

राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

RSSB लैब असिस्टेंट भर्ती 804 पदों के लिए आयोजित की गई थी। रिजल्ट PDF में अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर और कटऑफ दिए गए हैं। उम्मीदवार PDF डाउनलोड कर Ctrl+F से अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
RSSB लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026
भर्ती बोर्ड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
कुल पद
804
परीक्षा तिथि
9 और 10 मई 2026
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार
लगभग 7 लाख
रिजल्ट
14 अगस्त 2026 
रिजल्ट जारी होने का माध्यम
PDF
अगला चरण
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आधिकारिक वेबसाइट

परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए?

RSSB लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को दो दिनों में आयोजित की गई थी। पहले दिन 4,00,967 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,02,129 उम्मीदवार (76.43%) परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, दूसरे दिन 5,33,768 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और करीब 3.75 लाख उम्मीदवार (72%) परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा तिथि
आवेदन करने वाले उम्मीदवार
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार
9 मई 2026
4,00,967
3,02,129 (76.43%)
10 मई 2026
5,33,768
3.75 लाख (72%)

RSSB लैब असिस्टेंट कट-ऑफ

RSSB ने लैब असिस्टेंट रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। NTSP और TSP क्षेत्र के लिए अलग-अलग कटऑफ दी गई है। कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों को विज्ञापित पदों के 200 प्रतिशत तक अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।

RSSB लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर Results सेक्शन में Lab Assistant Result 2026 PDF लिंक पर क्लिक करें।

  • पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • इसे डाउनलोड करें और Ctrl+F के जरिए अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।