[Official] Rajasthan LDC Answer Key 2026 OUT: राजस्थान एलडीसी उत्तर कुंजी PDF जारी, rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Rajasthan LDC Answer Key 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 5 जुलाई 2026 को क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब RSSB LDC आंसर की 2026 का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने 24 जुलाई 2026 को उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Jul 24, 2026, 17:11 IST
Rajasthan LDC Answer Key 2026 PDF Link
Rajasthan LDC Answer Key 2026 PDF Link

Rajasthan LDC Answer Key 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज, 24 जुलाई 2026 को लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने परीक्षा में दिए गए उत्तरों का मिलान सही उत्तरों से कर सकते हैं। इससे वे अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं और रिजल्ट जारी होने से पहले अपने प्रदर्शन का अंदाजा लगा सकते हैं।

Official RSSB LDC Answer Key 2026 PDF Download Link

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने LDC Grade II / Junior Assistant परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की PDF का लिंक एक्टिव कर दिया है। बोर्ड ने अलग-अलग प्रश्न पत्र सेट के अनुसार प्राथमिक उत्तर कुंजी जारी की है, जिसमें LDC Grade II / Junior Assistant 2026 Primary Answer Key (BB6) और LDC Grade II / Junior Assistant 2026 Primary Answer Key (DG28) शामिल हैं। अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्र कोड के अनुसार संबंधित उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

Rajasthan LDC Answer Key 2026 PDF Link

RSSB LDC Question Paper 2026 PDF

RSSB चेयरमैन आलोक राज ने दी जानकारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने जानकारी दी है कि LDC और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करके प्रश्न पत्र की पीडीएफ और आंसर की दोनों आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB LDC Answer Key 2026 हाइलाइट्स 

आधिकारिक RSSB LDC उत्तर कुंजी के माध्यम से अभ्यर्थी परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर देख सकते हैं। इसके अलावा, RSSB LDC रिस्पॉन्स शीट की मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और लिखित परीक्षा में प्राप्त होने वाले संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। उम्मीदवार राजस्थान LDC उत्तर कुंजी 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

भर्ती बोर्ड का नाम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम
क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट
कुल पद
10,644
परीक्षा मोड
ऑफलाइन (OMR आधारित)
परीक्षा तिथि
5 जुलाई 2026
आंसर की जारी तिथि
24 जुलाई 2026
आंसर की पर आपत्ति तिथि
26 से 28 जुलाई 2026
पेपर-I समय
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: सुबह 8:00 बजे)
पेपर-II समय
दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: दोपहर 1:30 बजे)
आधिकारिक वेबसाइट
rssb.rajasthan.gov.in

RSSB LDC Answer Key 2026 में क्या मिलेगा?

आरएसएसबी (RSSB) की ओर से जारी होने वाली इस प्रोविजनल आंसर की में परीक्षा के सभी प्रश्नों के सही उत्तर शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पर्सनल रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी, जिससे वे अपने द्वारा चुने गए विकल्पों को देख सकेंगे और आसानी से अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे। इसके साथ ही, बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी के साथ मास्टर क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविज़नल एलडीसी आंसर की में किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय अवधि के दौरान ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न के समर्थन में उचित दस्तावेज़ या प्रमाण भी जमा करना होगा।

RSSB LDC Response Sheet 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान एलडीसी उत्तर कुंजी की रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • होम पेज पर Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • फिर Lower Division Clerk (LDC) Junior Assistant Answer Key लिंक पर क्लिक करें। 

  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

फाइनल आंसर की के बाद जारी होगा रिजल्ट

उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद RSSB फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की और आपत्ति  से जुड़ी अपडेट के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर रहें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates