Rajasthan LDC Result 2026 OUT: राजस्थान एलडीसी रिजल्ट जारी, ये रहा मेरिट लिस्ट PDF Direct Link

Rajasthan LDC Result 2026 OUT: राजस्थान LDC रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Sep 29, 2026, 11:05 IST
Rajasthan LDC Result 2026 PDF डाउनलोड करें।
Rajasthan LDC Result 2026 PDF डाउनलोड करें।

Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान LDC रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने LDC/Clerk Grade-II और Junior Assistant भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट 28 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। रिजल्ट मेरिट लिस्ट PDF के रूप में जारी किया गया है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थी RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

राजस्थान LDC रिजल्ट 2026 OUT

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट के 10,644 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार था। बोर्ड ने NTSP और TSP क्षेत्र की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

5 जुलाई को हुई थी परीक्षा

RSSB LDC भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया गया था। इस भर्ती के लिए करीब 5.81 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि लगभग 4.45 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। निकाय चुनाव की आचार संहिता के कारण परिणाम जारी होने में देरी हुई थी। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है।

कब होगा RSSB LDC टाइपिंग टेस्ट

एलडीसी भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब टाइपिंग टेस्ट देना होगा। यह टेस्ट जनवरी में होने की संभावना है। टाइपिंग टेस्ट के बाद इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसमें सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों और पात्रता की जांच होगी। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।

RSSB LDC कटऑफ 2026

RSSB LDC भर्ती में GEN कैटेगरी की सामान्य कटऑफ 153.6821 अंक रही। महिला उम्मीदवारों की कटऑफ 148.693 अंक रही। अन्य प्रमुख कटऑफ इस प्रकार हैं:

  • SC: 135.0272 अंक

  • ST: 122.9152 अंक

  • EWS: 143.7019 अंक

  • OBC: 149.4976 अंक

  • MBC: 142.1894 अंक

RSSB LDC Result 2026 PDF Link

अभ्यर्थी RSSB की आधिकारिक वेबसाइट के Results सेक्शन से या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना राजस्थान LDC रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट PDF में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं।

Sr. No.
Release Date
Exam
Title
PDF Link
1
28-09-2026
LDC Grade II / Junior Assistant 2026
List of Shortlisted Candidate's for Type Test (NTSP)
2
28-09-2026
LDC Grade II / Junior Assistant 2026
Provisional Result of Written Exam and Cut-Off Marks
3
28-09-2026
LDC Grade II / Junior Assistant 2026
List of Shortlisted Candidate's for Type Test (TSP)
4
28-09-2026
LDC Grade II / Junior Assistant 2026
Provisional List of Candidates Passed in Written Examination (NTSP) (Part-2)
5
28-09-2026
LDC Grade II / Junior Assistant 2026
Provisional List of Candidates Passed in Written Examination (TSP)
6
28-09-2026
LDC Grade II / Junior Assistant 2026
Provisional List of Candidates Passed in Written Examination (NTSP) (Part-1)
7
28-09-2026
LDC Grade II / Junior Assistant 2026
Provisional List of Candidates Passed in Written Examination (NTSP) (Part-3)

RSSB LDC रिजल्ट 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान LDC रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

भर्ती बोर्ड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
भर्ती परीक्षा का नाम
LDC/Clerk Grade-II एवं Junior Assistant Exam 
विज्ञापन संख्या
04/2026
कुल पद
10,644
परीक्षा तिथि
5 जुलाई 2026
रिजल्ट तिथि
28 सितंबर 2026
रिजल्ट का तरीका
PDF
अगला चरण
टाइपिंग/स्किल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइट
rssb.rajasthan.gov.in

मोबाइल से  कैसे  डाउनलोड करें Rajasthan LDC Result 2026

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले Google सर्च बार में RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in टाइप करें और सर्च पर क्लिक करें।

  2. होमपेज पर Results सेक्शन खोलें।

  3. LDC/Clerk Grade-II एवं Junior Assistant Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  4. रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  5. PDF को डाउनलोड करके सेव कर लें।

  6. अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F/Find विकल्प का इस्तेमाल करें।

  7. रोल नंबर मिलने पर अपनी योग्यता स्थिति चेक करें।

RSSB LDC Result के बाद क्या होगा?

लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में टाइपिंग/स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आगे की परीक्षा की तिथि और अन्य जरूरी निर्देश RSSB द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि रिजल्ट जारी होने के बाद वे आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ें और अगले चरण की तैयारी शुरू कर दें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates