RPMC Result 2026 OUT: DMLT, DRT, DOT और अन्य डिप्लोमा परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित, ये रहा Direct Link

RPMC Result 2026: राजस्थान पैरा-मेडिकल काउंसिल ने विभिन्न डिप्लोमा परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 1 अक्टूबर 2026 को जारी नतीजों में फरवरी 2026 की पार्ट-II मेन और रिमांडेड परीक्षाएं शामिल हैं। अभ्यर्थी रोल नंबर से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Oct 3, 2026, 09:32 IST
RPMC Result 2026 डाउनलोड करें।
RPMC Result 2026 डाउनलोड करें।

RPMC Result 2026: राजस्थान पैरा-मेडिकल काउंसिल (RPMC) ने विभिन्न पैरामेडिकल डिप्लोमा परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 1 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए परिणामों में फरवरी 2026 में आयोजित कुछ पार्ट-II मेन और रिमांडेड परीक्षाओं के नतीजे शामिल हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन रिजल्ट पोर्टल पर रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं। जारी रिजल्ट में डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (DMLT), रेडिएशन टेक्नोलॉजी, ऑर्थोपेडिक टेक्नोलॉजी, ऑप्थैल्मिक टेक्नोलॉजी, डायलिसिस टेक्नोलॉजी, ECG, EEG और ब्लड बैंक टेक्नोलॉजी समेत अलग-अलग पैरामेडिकल कोर्स शामिल हैं। हालांकि, सभी कोर्सों के परिणाम एक ही समय पर जारी हुए हों, यह जरूरी नहीं है। इसलिए उम्मीदवारों को रिजल्ट पोर्टल पर अपने कोर्स का विकल्प देखकर परिणाम चेक करना चाहिए।

RPMC Result 2026 Direct Link

RPMC रिजल्ट 2026 का Direct Link अब एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने संबंधित डिप्लोमा कोर्स के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करके Part-II Main/Remanded, February 2026 का रिजल्ट रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं। 

डिप्लोमा कोर्स का नाम
परीक्षा 
रिजल्ट लिंक
Radiation Technology
Part-II Main/Remanded, February 2026
Orthopedic Technology
Part-II Main/Remanded, February 2026
Ophthalmic Technology
Part-II Main/Remanded, February 2026
Operation Theater Technology
Part-II Main/Remanded, February 2026
Medical Laboratory Technology
Part-II Main/Remanded, February 2026
Endoscopy Technology
Part-II Main/Remanded, February 2026
Emergency and Trauma Care Technology
Part-II Main/Remanded, February 2026
EEG Technology
Part-II Main/Remanded, February 2026
ECG Technology
Part-II Main/Remanded, February 2026
Dialysis Technology
Part-II Main/Remanded, February 2026
Cath Lab Technology
Part-II Main/Remanded, February 2026
Blood Bank Technology
Part-II Main/Remanded, February 2026

Rajasthan Para-Medical Council Result 2026 हाइलाइट्स

अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

काउंसिल
राजस्थान पैरा-मेडिकल काउंसिल (RPMC)
रिजल्ट जारी होने की तारीख
1 अक्टूबर 2026
परीक्षा
पैरामेडिकल डिप्लोमा परीक्षा
शामिल परीक्षा
पार्ट-II मेन और रिमांडेड परीक्षा सहित
प्रमुख कोर्स
DMLT, DRT, DOT आदि
रिजल्ट मोड
ऑनलाइन
जरूरी जानकारी
रोल नंबर/एनरोलमेंट नंबर
रिजल्ट पोर्टल
result.rpcraj.net

किन पैरामेडिकल कोर्स का रिजल्ट जारी हुआ?

RPMC के हालिया परिणामों में कई पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। इनमें DMLT, Radiation Technology, Orthopedic Technology, Ophthalmic Technology, Dialysis Technology, ECG, EEG और Blood Bank Technology जैसे कोर्स के परिणाम शामिल हैं। उम्मीदवारों को अपने संबंधित कोर्स का चयन करके रिजल्ट देखना होगा।

RPMC Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले RPMC के रिजल्ट पोर्टल पर जाएं।

  2. रिजल्ट पेज पर अपने संबंधित कोर्स का विकल्प चुनें।

  3. मांगी गई जानकारी में अपना रोल नंबर दर्ज करें।

  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. रिजल्ट और मार्कशीट को डाउनलोड करके रख लें।

रिजल्ट में क्या जानकारी मिलेगी?

ऑनलाइन रिजल्ट में अभ्यर्थी के परीक्षा से संबंधित जरूरी विवरण दिए जा सकते हैं। इसमें आमतौर पर नाम, रोल नंबर, कोर्स, विषयवार अंक, कुल अंक और परिणाम/क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी शामिल होती है। रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवारों को अपनी जानकारी ध्यान से चेक कर लेनी चाहिए।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates