India vs Pakistan Final Match: गोल्ड मेडल के लिए महामुकाबला शुरू, पाकिस्तान के सामने टिके हैं भारत के ये ‘धुरंधर’
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए आज यानि 3 अक्टूबर को मैच हो रहा है। इस मैच को क्रिकेट की दुनिया में महामुकाबला कहा जा रहा है। इस लेख में हम दोनों टीमों की ओर से प्लेइंग-11 के नाम जानेंगे।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 3 अक्टूबर को हो रहा है। क्रिकेट की दुनिया में यह मैच दो चीर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच है, जिनके बीच गोल्ड मेडल को लेने की होड़ होगी। इस मैच को क्रिकेट में महामुकाबला कहा जा रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान बीच खेले जा रहे इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें हैं।
पाकिस्तान ने इस मैच में अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों को भारत के सामने उतारा है। इसके जवाब में भारत की ओर से भी अपने खास ‘धुरंधरों’ को पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने का मौका दिया गया है। इस लेख में हम जानेंगे कि पाकिस्तान के सामने भारत की ओर से कौन-कौन से धुरंधर टिके हुए हैं।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 टीम
पाकिस्तान की ओर से गोल्ड मेडल मैच में कप्तान के तौर पर साहिबजादा फरहान हैं, तो वीकेकीपर उस्मान खान हैं। इनके अलावा टीम में ये खिलाड़ी शामिल हैं
-माज सदाकत
-सईम अयूब
-हसन नवाज
-अब्दुल समद
-अराफात मिन्हास
-अहमद दानियाल
-साद मसूद
-अबरार अहमद
-सुफयान मोकिम
भारत की ओर से खेल रहे हैं ये ‘धुरंधर’
भारत की ओर से एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। वहीं, वीकेटकीपर की जिम्मेदारी संजू सैमसन के हाथों में है। इनके अलावा टीम में ये खिलाड़ी खेल रहे हैंः
-वैभव सूर्यवंशी
-अभिषेक शर्मा
-ईशान किशन
-तिलक वर्मा
-शिवम दुबे
-अक्षर पटेल
-वॉशिंगटन सुंदर
-रवि बिश्नोई
-जसप्रित बुमराह
10 ओवर में ही टीम ने खोए 3 विकेट
भारत बनाम पाकिस्तान मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हालांकि, मैच के पहले 10 ऑवर में ही टीम ने अपने 3 विकेट के नुकसान पर 114 रन हासिल कर लिए थे। भारत की ओर से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेकर शर्मा को पहले 10 ऑवर में ही विकेट गवाकर पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा।
अभिषेक शर्मा पवेलियन में लौटने से पहले मैदान में अपना अर्धशतक जड़ कर गए हैं। वहीं, संजू सैमसन सिर्फ 2 रन देकर कैट आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए और उस्मान के हाथों कैच आउट हो गए।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.