RPSC 2nd Grade Exam City Intimation Slip 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जल्द ही सीनियर टीचर (2nd ग्रेड) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले SSO पोर्टल पर लॉगिन कर अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और SSO पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यह भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी।
यहां क्लिक करें:- RPSC 2nd Grade Exam City Slip 2026 Notice PDF
RPSC 2nd Grade Teacher Bharti 2026 - हाइलाइट्स
इस भर्ती परीक्षा अभियान के माध्यम से 10 हजार से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में भर्ती परीक्षा से संबंधित हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
|
आयोग का नाम
|
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
|
|
पद का नाम
|
ग्रेड 2 सीनियर टीचर
|
|
परीक्षा तिथि
|
12 से 18 जुलाई 2026
|
|
RPSC ग्रेड 2 परीक्षा की अवधि
|
|
|
नेगेटिव मार्किंग
|
0.33 मार्क्स
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
RPSC 2nd Grade Exam City Slip 2026 कब जारी होगी?
आयोग के नोटिस के अनुसार, परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 7 दिन पहले जारी की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार 5 जुलाई 2026 से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप SSO पोर्टल - sso.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे। एक बार जारी होने के बाद, अभ्यर्थी अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
[Image Source: RPSC Official Website]
कब होगी सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा?
आरपीएससी 2nd Grade (Senior Teacher) भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न पत्र में OMR उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड कब और कैसे डाउनलोड करें?
परीक्षा के 3 दिन पहले एडमिट कार्ड यानी 9 जुलाई को आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा केंद्र पर कब पहुंचे?
आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए समय से पहले पहुंचकर सुरक्षा जांच और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।
उम्मीदवार परीक्षा के दिन क्या साथ ले जाएं?
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। यदि आधार कार्ड पर फोटो साफ और स्पष्ट नहीं है, तो ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी जैसे वैध फोटो पहचान पत्र का उपयोग किया जा सकता है। प्रवेश पत्र पर भी लेटेस्ट रंगीन फोटो लगाना आवश्यक है।
