RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026 OUT: आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें कट ऑफ

RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: उम्मीदवार जिसने आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा दी थी, वे अब RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट पीडीएफ देख सकते हैं। 

Oct 9, 2026, 21:05 IST
RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026 डाउनलोड करें।
RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026 डाउनलोड करें।

RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने सीनियर टीचर भर्ती 2025 के सामाजिक विज्ञान विषय की विचारित सूची जारी कर दी है। आयोग ने 9 अक्टूबर 2026 को इसकी सूचना जारी की है। इस सूची में गैर अनुसूचित क्षेत्र के कुल 1217 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

सूची में शामिल उम्मीदवारों को अब ऑनलाइन विस्तृत आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 21 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक चलेगी। इसलिए सभी अभ्यर्थी अंतिम तारीख से पहले अपना फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।

RPSC Senior Teacher Social Science Result 2026-हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

आयोग का नाम
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा का नाम
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025
विषय
सामाजिक विज्ञान
परीक्षा का प्रकार
लिखित परीक्षा
परीक्षा की तारीख
12 जुलाई 2026
सूचना जारी होने की तारीख
9 अक्टूबर 2026
क्षेत्र
गैर अनुसूचित क्षेत्र
विचारित अभ्यर्थियों की संख्या
1217
विस्तृत आवेदन शुरू
15 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख
21 अक्टूबर 2026
अंतिम समय
रात 11:59 बजे
आधिकारिक वेबसाइट
rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC Senior Teacher Social Science Merit List 2026 क्या है?

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक सामाजिक विज्ञान परीक्षा 2025 के प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान और द्वितीय प्रश्न पत्र सामाजिक विज्ञान की लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की थी। दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित होने और सेवा नियमों के अनुसार न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में अस्थायी रूप से शामिल किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची अंतिम चयन सूची या मेरिट लिस्ट नहीं है। इसमें शामिल होने का अर्थ केवल यह है कि अभ्यर्थी के दस्तावेजों और पात्रता की जांच की जाएगी।

RPSC Senior Teacher Form 2026: आवेदन कब भरें?

विचारित सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन भरने के लिए आयोग द्वारा 15 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल पर जाएं।

  • अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।

  • Recruitment Portal खोलें।

  • My Recruitment विकल्प पर जाएं।

  • Detailed Form Cum Scrutiny Apply Now पर क्लिक करें।

  • मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित विवरण दर्ज करें।

  • आवेदन पत्र को ध्यान से जांचकर ऑनलाइन सबमिट करें।

  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर दो प्रतियों में सुरक्षित रखें।

  • RPSC Senior Teacher Document Verification 2026

    ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा की जाएगी। अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से निर्धारित तारीख, समय और स्थान पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। इस दौरान उन्हें अपना विस्तृत आवेदन पत्र दो प्रतियों में, सभी मूल दस्तावेजों और उनकी स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ लेकर जाना होगा।

    ध्यान दें कि दस्तावेज सत्यापन के लिए अलग से सूचना राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा नहीं भेजी जाएगी। संबंधित विभाग ही अभ्यर्थियों को उचित माध्यम से जानकारी देगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तारीख पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे अपात्र मानकर परिणाम में शामिल नहीं किया जा सकता है।

    RPSC Senior Teacher Cut-Off Marks 2026

    राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूचना में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए सामान्य श्रेणी (GEN) की कटऑफ 223.56 अंक दी गई है। उपलब्ध सूचना के अनुसार कटऑफ से संबंधित विवरण इस प्रकार है।

    880 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित

    राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बताया है कि ओएमआर उत्तरपत्रक में विकल्प भरने से संबंधित निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण 880 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। निर्देशों के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में दिए गए पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरा, उन्हें अयोग्य माना गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा, राजस्थान उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के कारण रोल नंबर 2674196 का परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखा गया है।

    RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वरिष्ठ अध्यापक सामाजिक विज्ञान परीक्षा 2025 की सूची, कटऑफ और अयोग्य अभ्यर्थियों के रोल नंबर चेक कर सकते हैं। PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

    1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. होम पेज पर News and Events या संबंधित परीक्षा के सेक्शन को खोलें।

    3. 09/10/2026 Result Preamble and Cutoff Marks (Provisional List for Eligibility Checking) for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (Social Science) से संबंधित नोटिस खोजें।

    4. विचारित सूची या कटऑफ PDF के लिंक पर क्लिक करें।

    5. PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक करें।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates