RPSC Assistant Professor Result 2026: राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास और भूगोल रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

RPSC Assistant Professor Result 2026: आरपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास, भूगोल और म्यूजिक (वोकल) विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Sep 23, 2026, 18:29 IST
RPSC Assistant Professor Result 2026
RPSC Assistant Professor Result 2026

RPSC Assistant Professor Result 2026 Official Website: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर दिनांक 23 सितंबर 2026 को कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2025 के इतिहास, भूगोल और म्यूजिक (वोकल) विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास विषय की पहली और दूसरी स्टेज की परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। तीसरे स्टेज की परीक्षा 07 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। 

राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विषय की पहली और दूसरी स्टेज की परीक्षा 17 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। तीसरे स्टेज की परीक्षा 07 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर म्यूजिकल (वोकल) की पहली और दूसरे स्टेज की परीक्षा 11 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। तीसरे स्टेज की परीक्षा 07 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Assistant Professor Result 2026 PDF

राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास, भूगोल और म्यूजिक (वोकल) विषय के रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने का लिंक आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी रिजल्ट की PDF नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थी। इंटरव्यू के बाद अब रिजल्ट जारी कर दिया गया।

रिजल्ट 
PDF डाउनलोड लिंक 
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर म्यूजिक (वोकल) रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक

RPSC Assistant Professor Result 2026 History  - हाइलाइट्स 

आरपीएससी राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 922 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। रिजल्ट की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 
पद का नाम 
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर
रिक्त पदों की संख्या 
922
परीक्षा का नाम 
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास, भूगोल और म्यूजिक (वोकल) विषय
परीक्षा की तिथि 
इतिहास विषय - पहली और दूसरी स्टेज की परीक्षा 10 दिसंबर 2025 और तीसरे स्टेज की परीक्षा 07 दिसंबर 2025
भूगोल विषय - पहली और दूसरी स्टेज की परीक्षा 17 दिसंबर 2025 और तीसरे स्टेज की परीक्षा 07 दिसंबर 2025 को आयोजित 
म्यूजिकल (वोकल) विषय -  पहली और दूसरे स्टेज की परीक्षा 11 दिसंबर 2025 और तीसरे स्टेज की परीक्षा 07 दिसंबर 2025 को आयोजित 
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
23 सितंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rpsc.rajasthan.gov.in 

RPSC Assistant Professor Result Rajasthan 2026 डाउनलोड कैसे करें?

राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास और भूगोल विषय का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवीर नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरपीएसससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और News Section देखें।

  • आपको राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर की सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट की PDF नजर आ जाएगी। 

  • सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।  

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates