UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026: यूपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 23, 2026, 15:33 IST

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 23 सितंबर 2026 को यूपी फॉरेस्ट गार्ड/वाइल्ड लाइफ गार्ड की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।     

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026
UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026 Sarkari Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर दिनांक 23 सितंबर 2026 को वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक की मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2026 के तहत एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 27 सितंबर 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्र पर सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 

यूपी फॉरेस्ट गार्ड/वाइल्ड लाइफ गार्ड की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से यूपीएसएसएससी कुल 708 रिक्त पदों को भरना चाहता है।  

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026 Download 

यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसमें अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, पेपर का नाम, शिफ्ट और एग्जाम सेंटर की डिटेल्स सहित अन्य जानकारी को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026 Date - हाइलाइट्स 

यूपी फॉरेस्ट गार्ड पदों के चयन में शॉर्टलिस्टिंग (पीईटी 2025 स्कोर), लिखित परीक्षा, पीएमटी/पीएसटी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाना है। एडमिट कार्ड की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद का नाम 

वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक

रिक्त पदों की संख्या 

708

विज्ञापन संख्या 

12-परीक्षा/2026

सलेक्शन प्रोसेस 

शॉर्टलिस्टिंग (पीईटी 2025 स्कोर), लिखित परीक्षा, पीएमटी/पीएसटी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

परीक्षा का नाम 

यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

27 सितंबर 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

23 सितंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

Go to Home पर जाएं। 

View ALL News & Alerts सेक्शन देखें। 

अब विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026,वन्य जीव रक्षक एवं वन रक्षक (प्रा0अ0प0-2025)/13 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें। 

रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें। 

एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।

UPSSSC Forest Guard Exam Pattern 2026 

यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा 2026 ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगाी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न कुल 100 नंबर के होंगे। एग्जाम कुल 02 घंटे के लिए होगा। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल होगी। परीक्षा की बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भाग 

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

अंक 

1

विषय संबंधित नॉलेज

50

50

2

एलिमेंट्री गणित और बायोलॉजी  

15

15

3

कंप्यूटर की जानकारी और तकनीक 

15

20

4

उत्तर प्रदेश से संबंधित नॉलेज 

20

20

 

कुल 

100

100

 

ये भी पढ़ें: UPSSSC Forest Guard Syllabus 2026: Download Exam Pattern & Subject Wise Topic PDF

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 23, 2026, 15:33 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News