Rajasthan APO Vacancy 2026 Last Date: राजस्थान असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के 371 पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द करें Apply

Rajasthan APO Vacancy 2026 Last Date: आरपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 08 जून 2026 को असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के कुल 371 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। आज इन पदों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Jul 7, 2026, 11:54 IST
Rajasthan APO Vacancy 2026 Last Date
Rajasthan APO Vacancy 2026 Last Date

Rajasthan APO Vacancy 2026 Last Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर दिनांक 08 जून 2026 को असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के कुल 371 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। जिन उम्मीदवारों ने लॉ में ग्रेजुएशन किया है। उनके पास यह आखिरी मौका है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 08 जून 2026 से शुरू हो चुके थे, जिसकी आज अंतिम तिथि (07 जुलाई 2026 को रात 12.00 बजे तक) है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Rajasthan APO Vacancy 2026 Last Date आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

राजस्थान असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, वैकेंसी का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी स्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया, परीक्षा का पैटर्न, आवेदन फीस और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां आदि सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। राजस्थान असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन लिंक नीचे टेबल में भी दिया गया है।   

Related Stories

राजस्थान असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

Rajasthan APO Vacancy 2026 Last Date - हाइलाइट्स 

आरपीएससी में असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर चयन प्रारंभिक परीक्षा (बहुविकल्पीय) और मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में 70 प्रतिशत लॉ से जुड़े प्रश्न और 30 प्रतिशत हिंदी व इंग्लिश से जुड़े प्रश्न आते हैं। मुख्य लिखित परीक्षा में लॉ और हिंदी व इंग्लिश से जुड़े विषय आते हैं। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नाम 
असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO)
रिक्त पदों की संख्या 
371 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
08 जून 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
07 जुलाई 2026 
नोटिफिकेशन 
चयन प्रक्रिया 
प्रारंभिक और लिखित परीक्षा 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan APO Vacancy 2026 Last Date Eligibility Criteria 

राजस्थान असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त लॉ की यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। देवनागिरी स्क्रिप्ट और राजस्थान के कल्चर के बारे में भी नॉलेज होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन फीस कैटेगरी अनुसार 600 रुपये से 400 रुपये के बीच है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।      

Rajasthan APO Vacancy 2026 Last Date ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

राजस्थान असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • Rajasthan APO Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।