RRB Group D Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 4 अगस्त को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 9 अगस्त को निर्धारित है, वे अपने संबंधित RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Group D Admit Card 2026 Download PDF Link
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 9 अगस्त 2026 की ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 9 अगस्त को है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हमने कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए, हॉल टिकट डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है।
यहां क्लिक करें:-RRB Group D Admit Card 2026 Download Link (ACTIVE)
आरआरबी ग्रुप D परीक्षा 2026 कब से कब तक होगी?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हो रही है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
RRB Group D Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
फिर "RRB Group D Admit Card 2026 CEN 09/2025" लिंक पर क्लिक करें।
एक लॉगिन पेज ओपन होगा, जहां अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रिंटआउट ले लें।
परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?
यदि एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, हस्ताक्षर या अन्य किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार तुरंत अपने संबंधित आरआरबी से संपर्क करें और परीक्षा से पहले उसे सही करवाएं।
RRB Group D Registration Number भूल गए? तो ऐसे करें रिकवर
अगर आप अपना RRB Group D रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड भूल गए हैं, तो परेशान न हों। उम्मीदवार आधिकारिक RRB वेबसाइट पर उपलब्ध "Forgot Registration Number" या "Forgot Password" विकल्प की मदद से अपनी लॉगिन जानकारी दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। लॉगिन डिटेल्स मिलने या पासवर्ड रीसेट होने के बाद अभ्यर्थी दोबारा लॉगिन करके अपना RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
