RRB 2026: रेलवे जॉब के लिए आरआरबी ने निकाला अंडर ग्रेजुएट पोस्ट्स पर भर्ती का नोटिफिकेशन, 12वीं पास छात्र करें Apply

Railway Job Alert 2026: RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 12वीं हुए छात्रों के लिए अंडर ग्रेजुएट पोस्ट पर भर्ती का नोटिफिकेशन आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र जो इन पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर 13 नवंबर 2026 से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लें।

Oct 14, 2026, 13:50 IST
RRB NTPC Recruitment 2026
RRB NTPC Recruitment 2026

RRB NTPC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे 12वीं पास छात्रों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा मौका रेलवे आरआरबी द्वारा जारी किया गया है। RRB ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरियों (NTPC - Under Graduate) के अंदर अलग-अलग पोस्ट पर सीधी भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस के अनुसार (अंडर ग्रेजुएट/ CEN 7/2026) भर्ती के लिए कल यानी 15 अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी जाएगी, जो आयोग द्वारा निर्धारित लास्ट डेट 13 नवंबर 2026 (एक्सपेक्टेड) तक जारी रहेगी।

इस भर्ती अभियान के अंदर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (Commercial cum Ticket Clerk), जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (Junior Clerk cum Typist), अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट (Accounts Clerk cum Typist) तथा ट्रेन क्लर्क (Train Clerk) जैसे पोस्ट को भरा जाएगा। 12वीं पास छात्रों के लिए 1,688 पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है।  

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026

RRB NTPC Recruitment 2026 के अनुसार सभी प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल में से सभी डिटेल्स को देखें। 

इवेंट  डिटेल्स 
भर्ती संस्था रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
एग्जाम का नाम RRB NTPC Under Graduate (UG) Exam 2026
पोस्ट का प्रकार गैर-तकनीकी (Non-Technical Popular Categories)
रजिस्ट्रेशन स्टार्ट डेट  15 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट  13 नवंबर 2026 (एक्सपेक्टेड)
वैकेंसी  1,688 पोस्ट
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास (या समकक्ष)
एज लिमिट  18 से 30 साल (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
सेलेक्शन प्रोसेस  CBT-1, CBT-2, स्किल टेस्ट (टाइपिंग - पद अनुसार), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल
रजिस्ट्रेशन मोड  ऑनलाइन (Online)
ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in

RRB NTPC UG Bharti 2026 OUT: ऑफिशियल नोटिस यहां क्लिक करें

रेलवे आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2026: पोस्ट-वाइज डिटेल्स और पे-स्केल 

आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल के अंदर निम्नलिखित प्रमुख पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी:

  1. कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (Commercial cum Ticket Clerk): 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे-लेवल 3।
  2. जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (Junior Clerk cum Typist): पे-लेवल 2 (हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग ज्ञान अनिवार्य)।
  3. अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट (Accounts Clerk cum Typist): पे-लेवल 2।
  4. ट्रेन क्लर्क (Train Clerk): पे-लेवल 2।

RRB NTPC UG 2026: एलिजिबिलिटी और चयन मानदंड

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

  • छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से कक्षा 12वीं (10+2) या इसके समकक्ष एग्जाम पास होना आवश्यक है।

2. सेलेक्शन प्रोसेस (Selection Steps):

  1. प्रथम राउंड सीबीटी (CBT-1): यह स्क्रीनिंग प्रकृति का कंप्यूटर आधारित टेस्ट होता है, जिसमें सामान्य जागरूकता (General Awareness), गणित (Mathematics), और रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning) के क्वश्न पूछे जाते हैं।
  2. द्वितीय राउंड सीबीटी (CBT-2): मेरिट निर्माण के लिए मुख्य लिखित एग्जाम होते है।
  3. टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST): केवल क्लर्क कम टाइपिस्ट पोस्ट के लिए यानी अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट होता है।
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट: फाइनल राउंड सेलेक्शन से पहले शारीरिक व चिकित्सीय जांच होती है। 

Age Limit Criteria छात्रों की कितनी उम्र होनी चाहिए?

इन पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों की कम से कम आयु 18 साल और ज्यादा से ज्यादा आयु 33 साल होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के छात्रों को ऊपरी आयु में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी। साथ ही, छात्रों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर ही की जाएगी।

Step-by-Step Online Application Guide at rrbapply.gov.in 

सभी छात्र रेलवे के ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन पोर्टल की सहायते से नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने फॉर्म को फिल कर सकते हैं। 

  1. छात्र ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in या अपने संबंधित RRB जैसे RRB Allahabad, RRB Chandigarh, RRB Patna आदि की वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. फिर, होमपेज पर 'Apply > Create an Account' पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को फिल करके ओटीपी (OTP) से वेरिफिकेशन करें।
  3. वेरिफिकेशन के बाद लॉगिन हो जाएगा। फिर, अपनी सभी डिटेल्स को फिल करें। 
  4. डिटेल्स फिल करने के बाद छात्र नई पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और सभी मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  5. सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद फॉर्म सबमिट करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: UPSSSC PET 2026: यूपी पीईटी एग्जाम की नई डेट्स जारी, जानें अब कब होगा Exam

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates