UPSSSC PET 2026: यूपी पीईटी एग्जाम की नई डेट्स जारी, जानें अब कब होगा Exam

Last Updated: Oct 14, 2026, 12:41 IST

UPSSSC PET Exam Date 2026 Revised: यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी एग्जाम का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र अब एग्जाम 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को एग्जाम सेंटर्स पर जाकर देंगे। साथ ही, UPSSSC द्वारा इन एग्जाम की सिटी स्लिप भी जारी कर दी है। यहां से upsssc.gov.in देखें कब आएगा Admit Card?

UPSSSC PET New Exam Schedule 2026 OUT
UPSSSC PET New Exam Schedule 2026 OUT

UP PET Exam Revised Date 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), ने प्रारम्भिक अर्हता एग्जाम (Preliminary Eligibility Test - PET 2026, विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/2026) की डेट्स में रिवाइज्ड करते हुए नए शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, पहले ये एग्जाम 23, 24 और 25 अक्टूबर में आयोजित किए जा रहे थे। परंतु, अब ये एग्जाम की डेट्स को अब बदलाव 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर 2026 निर्धारित कर दी गई है। 

प्रदेश भर के लगभग 35 लाख छात्रों के लिए यह एग्जाम राज्य के 61 से अधिक जिलों में रोजाना दो शिफ्ट्स (Shift 1 & Shift 2) में आयोजित किए जाएंगे। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल पोर्टल upsssc.gov.in पर जाकर रिवाइज्ड नोटिस को चेक कर सकते हैं।

UPSSSC PET 2026 Revised Exam Schedule: नया एग्जाम शेड्यूल हाइलाइट्स

आयोग द्वारा जारी किए गए नए एग्जाम शेड्यूल के बारे में जानने और एग्जाम शिफ्ट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट

डिटेल्स

एग्जाम संस्था

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ

एग्जाम का नाम

प्रारम्भिक अर्हता एग्जाम (PET 2026)

विज्ञापन संख्या

16-परीक्षा/2026 (Advt No. 16-Exam/2026)

रिवाइज्ड एग्जाम डेट्स 

25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर 2026

पहली शिफ्ट 

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

दूसरी शिफ्ट 

दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

एग्जाम सिटी स्लिप 

12 अक्टूबर 2026 

एडमिट कार्ड 

एग्जाम से 5-7 दिन पहले 

ऑफिशियल वेबसाइट

upsssc.gov.in

UPSSSC PET 2026 Exam City & Admit Card डाउनलोड करने के स्टेप्स

UPSSSC PET Exam 2026 के लिए छात्र अपने एग्जाम शहर और एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को देखें।

1. छात्र आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर उपलब्ध 'Click here to download Exam District Intimation Slip / Admit Card for PET 2026' लिंक को सेलेक्ट करें। 

3. लिंक सेलेक्ट करने के बाद छात्र Registration Number, Date of Birth, Gender और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड को फिल करें।

4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका UPSSSC PET Exam जनपद और शिफ्ट डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएगी।

यहां भी पढ़े: CBSE Board Exam 2027: क्या 15 फरवरी से शुरू हो सकते हैं Exam, cbse.gov.in से पाएं Latest Updates

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 14, 2026, 12:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News