RRB Section Controller Admit Card 2026: सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड लिंक आज, परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर को

RRB Section Controller Admit Card 2026: उम्मीदवार जो रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अपना हॉल टिकट RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके डाउनलोड कर सकेंगे। 

Oct 8, 2026, 12:56 IST
RRB Section Controller Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
RRB Section Controller Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

RRB Section Controller Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज 8 अक्टूबर 2026 को सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी भी ले जाना जरूरी होगा।

RRB Section Controller Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए City Intimation Slip 2 अक्टूबर 2026 को जारी की जा चुकी है। अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल्स के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे। 

RRB Section Controller Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

भर्ती बोर्ड का नाम
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs)
परीक्षा का नाम
RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026
CEN
03/2026
एडमिट कार्ड तिथि
8 अक्टूबर 2026
सिटी स्लिप
2 अक्टूबर
परीक्षा तिथि
12 और 13 अक्टूबर 2026
आधिकारिक पोर्टल
rrb.indianrailways.gov.in

RRB Section Controller Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • फिर Section Controller CEN 03/2026 सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। 

  • मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 

  • RRB Section Controller Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

    RRB सेक्शन कंट्रोलर CBT में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अभ्यर्थी परीक्षा का विस्तृत पैटर्न नीचे दी तालिका में देखें।

    विषय
    प्रश्नों की संख्या
    अंक
    Analytical & Mathematical Capability
    60
    60
    Logical Capability
    20
    20
    Mental Reasoning
    20
    20
    कुल
    100
    100
    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates