RSCIT Answer Key 2026: महावीर यूनिवर्सिटी RSCIT ने उत्तर कुंजी की जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

RSCIT Answer Key 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने RSCIT परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 19 जुलाई और 2 अगस्त की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

Aug 6, 2026, 14:39 IST
RSCIT Answer Key 2026
RSCIT Answer Key 2026

RSCIT Answer Key 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने RSCIT आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है। RSCIT परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई और 2 अगस्त को किया गया था। जो उम्मीदवार परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी सेट वाइज जारी की गई है। उत्तर कुंजी के माध्यम से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। 

RSCIT Answer Key 2026: उत्तर कुंजी जारी

RSCIT उत्तर कुंजी 2 अगस्त की परीक्षा के लिए जारी की गई है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 7 अगस्त तक का समय दिया गया है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने 2 अगस्त की परीक्षा की उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। 

यहां क्लिक करें - RSCIT उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक 

Rajasthan RSCIT Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 19 जुलाई की परीक्षा के लिए आपत्ति दर्ज कराने की अवधि समाप्त हो चुकी है। आंसर की से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम
RSCIT एग्जाम 
विश्वविद्यालय
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा
संबंधित विभाग
RSCIT Cell
उत्तर कुंजी का प्रकार
प्रोविजनल आंसर की 
परीक्षा तिथियां
19 जुलाई और 2 अगस्त 2026
उपलब्ध बुकलेट सेट
Set-A, Set-B, Set-C और Set-D
2 अगस्त परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि
4 अगस्त 2026
2 अगस्त परीक्षा के लिए आपत्ति की अंतिम तिथि
7 अगस्त 2026
आपत्ति का माध्यम
केवल ईमेल
आपत्ति भेजने का ईमेल
rscitexam@vmou.ac.in

Rajasthan RSCIT Answer Key 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से ऑनलाइन आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vmou.ac.in/ पर जाएं।  

स्टेप 2 होम पेज पर, RSCIT Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।  

स्टेप 3 आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।   

स्टेप 4 पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें। 

स्टेप 5 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।