RSSB Forester Result 2026 OUT: राजस्थान वनपाल रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट, कट ऑफ PDF

RSSB Forester Result 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वनपाल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट 14 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट, प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ PDF डाउनलोड कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

Aug 16, 2026, 11:05 IST
RSSB Forester (वनपाल) Result 2026 जारी हुआ।
RSSB Forester (वनपाल) Result 2026 जारी हुआ।

RSSB Forester Result 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) ने वनपाल (Forester) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट 14 अगस्त 2026 को जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत हुई थी। लिखित परीक्षा 5 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अब प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और कैटेगरी वाइज कटऑफ चेक कर सकते हैं।

बोर्ड ने 259 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 213 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 46 पद अनुसूचित क्षेत्र के हैं। रिजल्ट में लिखित परीक्षा के अंकों और आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर प्रोविजनल वरीयता सूची तैयार की गई है। लगभग पांच गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Rajasthan Vanpal Result 2026 हाइलाइट्स

राजस्थान RSSB ने 14 अगस्त 2026 को वनपाल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 259 पदों के लिए हुई परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी अब प्रोविजनल मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। करीब पांच गुना अभ्यर्थियों को PET/PMT के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थी रिजल्ट से संबंधित हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा 2026
पद का नाम
वनपाल (Forester)
विज्ञापन संख्या
01/2026
रिजल्ट जारी होने की तारीख
14 अगस्त 2026
कुल पद
259
नॉन-टीएसपी पद
213
टीएसपी पद
46
लिखित परीक्षा की तारीख
5 जनवरी 2026
अगला चरण
PET/PMT
अगले चरण के लिए चयन
लगभग 5 गुना अभ्यर्थी
अन्य प्रक्रिया
ऑनलाइन Scrutiny Form जमा करना
RSSB की आधिकारिक वेबसाइट
rssb.rajasthan.gov.

RSSB Vanpal Result 2026 PDF Link

राजस्थान वनपाल (फॉरेस्टर) रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वनपाल भर्ती रिजल्ट की PDF डाउनलोड लिंक नीचे लेख में भी उपलब्ध कराई गई है।ॉ

1
14-08-2026
Forester 2026
Provisional Merit List of Selected Candidates (NTSP) Part 1
2
14-08-2026
Forester 2026
Merit-wise Result and Cut-off Marks for Document Verification
3
14-08-2026
Forester 2026
Provisional Merit List of Selected Candidates (NTSP) Part 4
4
14-08-2026
Forester 2026
Provisional Merit List of Selected Candidates (NTSP) Part 3
5
14-08-2026
Forester 2026
Provisional Merit List of Selected Candidates (NTSP) Part 2

राजस्थान वनपाल भर्ती में कितने पद हैं?

RSSB इस भर्ती अभियान के तहत राजस्थान वन विभाग में कुल 259 वनपाल पदों को भरेगा। इनमें 213 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र और 46 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर लगभग पांच गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

RSSB Forester Merit List 2026 में क्या जानकारी होगी?

प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में लिखित परीक्षा के आधार पर अगले चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए निर्धारित निर्देशों का पालन करना होगा।

RSSB Forester CUT OFF 2026 OUT

RSSB ने राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी करने के साथ ही कट-ऑफ PDF भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ अंक चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर और चयन स्थिति भी देख सकते हैं।

गैर-अनुसूचित क्षेत्र की कैटेगरी वाइज कट ऑफ

गैर-अनुसूचित क्षेत्र में वनपाल भर्ती की कट ऑफ कैटेगरी के अनुसार जारी की गई है। GEN की कट ऑफ 78.6667, SC की 71.3333, ST की 69.0000, GEN-EWS की 76.0000, OBC की 78.0000 और MBC की 74.6667 रही है। अन्य वर्गों की कट ऑफ नीचे दी तालिका में देखें।

कैटेगरी
GEN
FEM
WID
DIV
EX
GEN
78.6667
72.0000
39.0000
62.0000
54.6667
SC
71.3333
64.3333
30.3333
52.6667
25.3333
ST
69.0000
62.6667
22.3333
47.6667
11.0000
GEN-EWS
76.0000
68.0000
37.6667
—
48.6667
OBC
78.0000
71.0000
35.0000
—
53.0000
MBC
74.6667
67.6667
31.0000
—
46.0000

अनुसूचित क्षेत्र की कैटेगरी वाइज कट ऑफ

अनुसूचित क्षेत्र में वनपाल भर्ती की कट ऑफ कैटेगरी के अनुसार जारी की गई है। GEN की कट ऑफ 69.6667, SC की 63.0000, ST की 57.0000, AAV की 4.0000 और SP की 59.3333 रही है। अन्य कैटेगरी के कट-ऑफ अंक नीचे टेबल में दिए गए हैं।

कैटेगरीGENFEMWIDDIVEX
GEN 69.6667 59.3333 21.6667 — 17.3333
SC 63.0000 52.3333 — — —
ST 57.0000 51.0000 11.0000 — NA
ACID ATTACK VICTIM (AAV) 4.0000 — — — —
SP 59.3333 — — — —

RSSB Forester Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आसानी से अपनाी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर Result सेक्शन खोलें।

  3. Forester Recruitment 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।

  4. जारी की गई मेरिट लिस्ट का PDF डाउनलोड करें।

  5. PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके चयन स्थिति देखें।

  6. भविष्य के लिए रिजल्ट और मेरिट लिस्ट का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।