RSSB LDC Exam 2026 Score Card जारी, ऐसे देखें अपने मार्क्स!

Rajasthan LDC Score Card 2026 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एलडीसी एग्जाम 2026 का स्कोरकार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर आज  7 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है, छात्र अपनी SSO ID से लॉगिन करके इस ScoreCard को डाउनलोड कर सकते है।  

Oct 7, 2026, 12:17 IST
RSSB LDC Exam 2026 Scorecard Direct Link
RSSB LDC Exam 2026 Scorecard Direct Link

RSSB LDC Exam 2026 Score Card Released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB / RSMSSB) की ओर से आयोजित लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC Grade-II / जूनियर असिस्टेंट) भर्ती एग्जाम 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया यानी ट्वीटर के माध्यम से आज 7 सितंबर 2026 को LDC Exam 2026 स्कोरकार्ड जारी होने की सूचना प्रदान की है। छात्रों का यह एग्जाम 5 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था। 

जिन उम्मीदवारों ने लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक (Clerk Grade-II / Junior Assistant) एग्जाम में भाग लिया था, वे अब राजस्थान सिंगल साइन ऑन (SSO) पोर्टल या ऑफिशियल भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं। आयोग द्वारा एग्जाम का रिजल्ट 28 सितंबर 2026 को ही जारी कर दिया गया था। 

छात्र लिखित एग्जाम का रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स जारी होने के बाद, अब स्कोर कार्ड के माध्यम से एग्जाम में मिले अपने सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स (Marks) और नॉर्मलाइज्ड स्कोर (Normalized Score) को देख सकते हैं।

RSMSSB LDC Exam 2026 Score Card 

RSSB LDC Exam 2026 डेट, रिजल्ट और स्कोरकार्ड से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट
डिटेल्स 
भर्ती एजेंसी 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB / RSMSSB)
अध्यक्ष का नाम 
मेजर जनरल आलोक राज (रिटायर्ड)
पोस्ट का नाम 
एलडीसी (Clerk Grade-II) और कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
कुल पोस्ट के नंबर 
10,644 पोस्ट 
एग्जाम डेट 
05 जुलाई 2026
लिखित एग्जाम रिजल्ट 
28 सितंबर 2026
स्कोरकार्ड लाइव स्थिति 
लाइव (जारी 7 सिंतबर 2026)
ऑफिशियल वेबसाइट 

RSSB LDC Exam 2026 Scorecard Direct Link: यहां क्लिक करें

RSSB LDC Exam 2026 Scorecard Official Tweet 

RSMSSB LDC Score Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

RSMSSB LDC Score Card 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

2. अपने SSO ID (Single Sign On) और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

3. फिर, पोर्टल में 'Get Result' या 'My Recruitment - Scorecard' सेक्शन पर क्लिक करें।

4. क्लिक करने के बाद LDC Exam 2026 / Clerk Grade-II 2026 के ऑप्शन को चुनें।

5. फिर, डिटेल्ड स्कोरकार्ड (मार्क्स, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस) स्क्रीन पर आ जाएगा।  

6. इस PDF को डाउनलोड कर लें। 

यहां भी पढ़े: PSSSB Clerk Admit Card 2026 Direct Link: क्लर्क हॉल टिकट हुआ जारी, 11 अक्टूबर एग्जाम के लिए ऐसे डाउनलोड करें PDF

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates