RSSB Vanpal Answer Key 2026: राजस्थान वनपाल उत्तर कुंजी rssb.rajasthan.gov.in जारी, रिस्पांस शीट PDF डाउनलोड करें

RSSB Vanpal Answer Key 2026: राजस्थान वनपाल उत्तर कुंजी आज 20 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से रिस्पांस शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 20, 2026, 12:28 IST
RSSB Vanpal Answer Key 2026
RSSB Vanpal Answer Key 2026

RSSB Vanpal Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वनपाल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। वनपाल आंसर-की 20 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है। लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जून (रविवार) को किया गया था। जिसकी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरएसएसबी वनपाल में कुल 259 रिक्त पद शामिल हैं। जिसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत सैलरी दी जाती है। 

RSSB Forester Answer Key 2026: उत्तर कुंजी जारी 

राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए कुल 259 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। जिसकी उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है। आंसर-की में परीक्षा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर शामिल हैं। यदि किसी उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करानी है, तो अंतिम तिथि से पहले करानी होगी। जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। 

RSSB Forester Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

आरएसएसबी की ओर से वनपाल की उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। उम्मीदवार आंसर की से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

विवरण
जानकारी 
परीक्षा पद्धति
ऑफलाइन (OMR आधारित)
प्रश्न प्रकार
वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (MCQ)
कुल सवाल
100
कुल मार्क
100 अंक
समय अवधि
2 घंटे (120 मिनट)
अंकन योजना
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
निगेटिव मार्किंग 
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

RSSB Forester Answer Key 2026: प्राइमरी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड लिंक 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने उत्तर कुंजी के साथ - साथ RSSB Forester Master Question Paper Pdf भी आज 20 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यदि उम्मीदवारों को प्रोविजनल उत्तर कुंजी में कोई विसंगति दिखाई देती है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ये आपत्तियां शुल्क के साथ-साथ Valid Proof के साथ जारी करनी होंगी। सभी आपत्तियों के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। 

आरएसएसबी वनपाल/Forester उत्तर कुंजी 2026 

RSSB Forester Answer Key 2026: ऑनलाइन आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

आरएसएसबी वनपाल आंसर की डाउनलोड करने के लिए सिंपल स्टेप को फॉलो करें।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर RSSB Forester Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 पेज पर, Answer Key 2026 डाउनलोड का ऑप्शन दिखेगा।

स्टेप 4 स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी। 

स्टेप 5 डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें। 

स्टेप 6 आपत्ति होने पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराएं। 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।