[लिंक] Ruk Jana Nahi Result 2026 OUT: एमपी रुक जाना नहीं 10th, 12th रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 OUT: मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने 'रुक जाना नहीं', 'आ लौट चलें' और ओपन स्कूल सहित विभिन्न परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र mp.govt.in, MPeSeva और MP e-Services पर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 8, 2026, 13:40 IST
MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 चेक करें
MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 चेक करें

Ruk Jana Nahi Result 2026, MPSOS Result OUT: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने 7 अगस्त 2026 को 'रुक जाना नहीं', 'आ लौट चलें' सहित अन्य परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कक्षा 10वीं में 59.89 प्रतिशत और कक्षा 12वीं में 52.44 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in, mp.govt.in⁠, MPeSeva और MP e-Services पोर्टल पर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र रिजल्ट के साथ अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक व अन्य जानकारी ध्यान से चेक कर लें।

यहां देखें: MPSOS Result 2026

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Link Active

मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं सहित अन्य परीक्षाओं के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, रिजल्ट mp.govt.in⁠, MPeSeva और MP e-Services पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

  • mp.govt.in⁠,

  • MPeSeva

  • MP e-Services पोर्टल

  • MPSOS मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल्स

    MPSOS रुक जाना नहीं (RJN) जून सत्र 2026 का रिजल्ट 7 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

    • Roll Number

    • कैप्चा कोड

    MPSOS रुक जाना नहीं 10th, 12th रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

    मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (MPSOS) की रुक जाना नहीं (RJN) जून सत्र की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 3 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित हुई थीं। अब परीक्षा में शामिल छात्र रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी छात्र नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

    परीक्षा का नाम
    एमपीएसओएस रुक जाना नहीं योजना परीक्षा 2026
    बोर्ड का नाम
    मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (MPSOS)
    कक्षा
    10वीं और 12वीं
    परीक्षा सत्र
    जून/जुलाई 2026
    परीक्षा तिथि
    3 जुलाई से 15 जुलाई 2026
    रिजल्ट वर्ष
    2026
    रिजल्ट जारी होने की तारीख
    07 अगस्त 2026 (जारी)
    रिजल्ट चेक करने का तरीका
    रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन
    आवश्यक लॉगिन विवरण
    रोल नंबर और कैप्चा कोड

    रुक जाना नहीं रि 2026 कब जारी हुआ?

    मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने आज 7 अगस्त 2026 को 'रुक जाना नहीं', आ लौट चलें सहित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट mp.govt.in⁠ पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, परिणाम MPeSeva और MP e-Services पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं।

    MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Kaise Check Kare

    एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें—

    1. MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. होमपेज पर “Result ” टैब पर क्लिक करें।

    3. अब “Ruk Jana Nahi Yojana Exam July 2026 Result” लिंक को चुनें।

    4. अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।

    5. अपना Roll Number दर्ज करें।

    6. स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code भरें और Login/Submit बटन पर क्लिक करें।

    7. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    8. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

    MPSOS 'रुक जाना नहीं' 2026 के रिजल्ट में कौन-सी जानकारी उपलब्ध होगी?

    रिजल्ट जारी होने के बाद रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे।

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • कक्षा (10वीं/12वीं)

    • विषयवार अंक

    • कुल अंक

    • पास/फेल स्टेट्स

    • बोर्ड का नाम

    • परीक्षा सत्र

    यदि किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो छात्र संबंधित बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

    MPSOS Result: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?

    रुक जाना नहीं योजना 2026 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके साथ ही कुल अंकों में भी बोर्ड द्वारा निर्धारित पासिंग मानदंड पूरा करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में विषयवार अंक और पास/फेल की स्थिति देख सकेंगे।

    रुक जाना नहीं (RJN) का रिजल्ट आने के बाद क्या करें?

    RJN कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले अपनी ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त करें। इसके बाद MPSOS की मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारी, जैसे नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंक, ध्यान से चेक कर लें। यदि कोई गलती मिले, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

    कक्षा 10 पास करने वाले छात्र अपनी रुचि के अनुसार 11वीं के लिए साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स जैसी स्ट्रीम चुनें। वहीं, कक्षा 12 पास करने वाले छात्र अपनी आगे की पढ़ाई के लिए उपयुक्त कॉलेज या प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करें।

    MPSOS रुक जाना नहीं योजना परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?

    MPSOS रुक जाना नहीं योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों को उसी शैक्षणिक वर्ष में दोबारा परीक्षा देने का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से छात्रों का एक वर्ष खराब होने से बच जाता है और उन्हें अपनी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रखने का मौका मिलता है। परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा किया जाता है।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।