SAV Bihar Class 6 Pre Admit Card 2027-28: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 का प्री-एडमिट कार्ड कब जारी होगा? जानें Date

SAV Bihar Class 6 Admit Card 2027-28: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा (PT) का एडमिट कार्ड 09 अक्टूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है, परीक्षा 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे से आयोजित होगी।  

Oct 8, 2026, 12:14 IST
BSEB SAV Bihar Class 6 PT Admit Card 2027-28
BSEB SAV Bihar Class 6 PT Admit Card 2027-28

BSEB SAV Bihar Class 6 PT Admit Card 2027-28 Out?: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा संचालित प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई (SAV) में कक्षा 6 (सेशन 2027-28) में एडमिशन के लिए होने वाले प्रारंभिक एंट्रेंस एग्जाम (PT) का प्री-एडमिट कार्ड कल यानी 09 अक्टूबर 2026 को ऑफिशियल तौर से वेबसाइट पर savbihar.ac.in पर जारी किए जाएंगे। BSEB ने एडमिट कार्ड जारी करने की ऑफिशियल सूचना सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से दी। 

जिन पेरेंट्स और छात्रों ने कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन किए है, वे आयोग के ऑफिशियल पोर्टल से अपने एडमिट कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 24 अक्टूबर 2026 को राज्य भर के निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित किया जाएगा।

SAV Bihar Class 6 Admission 2027-28: एडमिशन की डेट्स और फीस डिटेल्स 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डेट्स और रजिस्ट्रेशन फीस के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डेट और डिटेल्स 
आयोजक बोर्ड 
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
स्कूल का नाम 
सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई (SAV)
एडमिशन कक्षा और सेशन 
कक्षा-6 (सेशन 2027-28)
एडमिशन फीस होने की डेट 
03 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 
28 अगस्त 2026
फीस भुगतान की लास्ट डेट 
28 सितंबर 2026
डमी एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 
09 सितंबर 2026
प्री-एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट 
09 अक्टूबर 2026 (अपरान्ह से)
प्री - एग्जाम डेट 
24 अक्टूबर 2026
सामान्य / बीसी / ईबीसी / ईडब्ल्यूएस फीस (Gen/BC/EBC/EWS Fee)
200
एससी / एसटी फीस (SC/ST Fee)
50

SAV Class 6 Pre Exam Timing & Exam Pattern: एग्जाम टाइम और पैटर्न

बिहार बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रारंभिक एंट्रेंस एग्जाम (PT) का टाइम और एग्जाम पैटर्न के बारे में यहां से जानें। 

  • एग्जाम डेट: 24 अक्टूबर 2026
  • एग्जाम की शिफ्ट: दोपहर 01:00 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक
  • एग्जाम सेंटर पर एडमिशन का टाइम: दोपहर 12:30 बजे तक ही एग्जाम सेंटर में एडमिशन की अनुमति दी जाएगी।
  • कुल मार्क्स: 150 मार्क्स 
  • मार्किंग स्कीम: हर क्वश्न 01 मार्क्स का होगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। छात्र बिना किसी डर के सभी 150 क्वश्न को हल कर सकते हैं।

SAV Bihar Class 6 Admit Card 2027-28: Official Tweet 

Simultala Awasiya Vidyalaya Pre Admit Card 2027-28 कैसे डाउनलोड करें? 

पेरेंट्स और छात्र SAV Bihar Class 6 Pre Exam के लिए SAV Bihar Class 6 Pre- Admit Card 2026 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को देखें। 

  1. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर उपलब्ध SAV Class 6 Pre Admit Card 2027-28 या Simultala Awasiya Vidyalaya PT Admit Card 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि को फिल करें।
  4. Submit/Login बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. उस एडमिट कार्ड की PDF को डाउनलोड करें। 
  6. डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए नाम, फोटो, एग्जाम सेंटर और रोल नंबर की जांच करें। 

यहां भी पढ़े: NEET PG 2026: एमडी, एमएस में एडमिशन के लिए काउंसलिंग डेट्स आउट, राउंड 1 से स्ट्रे वैकेंसी तक का शेड्यूल mcc.nic.in से करें Check

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates