SBI Clerk Mains Backlog Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क भर्ती 2026 के तहत बैकलॉग पदों के लिए आयोजित मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बैंक ने 25 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट PDF अपलोड कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना रोल नंबर चेक करके चयन की स्थिति जान सकते हैं। यह भर्ती अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के बैकलॉग पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।
SBI Clerk Backlog Mains Result 2026: रिजल्ट जारी
एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट (Customer Support & Sales) के 1,538 बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया था। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया गया, जिसका आयोजन 29 अक्टूबर 2026 को किया गया था।
Related Stories
SBI Clerk Backlog Mains Result 2026 Download Link
अब बैंक ने मेन्स परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट PDF में प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट देखने के लिए किसी लॉगिन आईडी या पासवर्ड की आवश्यकता नहीं होगी। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
SBI Clerk Backlog Merit List PDF कैसे डाउनलोड करें?
एसबीआई क्लर्क बैकलॉग मेन्स रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
1. सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Careers सेक्शन में जाएं।
3. अब Current Openings या Recruitment Results के विकल्प पर क्लिक करें।
4. Junior Associates Special Recruitment Drive के सेक्शन में जाएं।
5. Advertisement Number CRPD/CR/SPLDRIVE/2026-27/16 को खोजें।
6. Final Result - Roll Numbers of Provisionally Selected Candidates के लिंक पर क्लिक करें।
7. स्क्रीन पर रिजल्ट PDF खुल जाएगी।
8. Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
9. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
चयनित उम्मीदवारों के लिए अगला चरण
मेन्स परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल है। उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (Local Language Proficiency Test) पास करनी होगी। इसके अलावा, भर्ती के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना और आवेदन के दौरान दी गई जानकारी सही होना भी अनिवार्य है।
UP TGT Vacancy 2026: आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, 28 नवंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई
