SSC CGL Admit Card 2026: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

SSC CGL Admit Card 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्यस का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

Oct 8, 2026, 19:56 IST
SSC CGL Admit Card 2026
SSC CGL Admit Card 2026

SSC CGL Admit Card 2026 Released Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिनांक 28 सितंबर 2026 को एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 30 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। एसएससी सीजीएल टियर-1 (11 अक्टूबर 2026) की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।   

SSC CGL Admit Card 2026 Tier 1  डाउनलोड लिंक 

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।  

एसएससी सीजीएल टियर-1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

SSC CGL Admit Card 2026 Released date Tier 1  - हाइलाइट्स

एसएससी सीजीएल टियर-1 भर्ती परीक्षा के माध्यम से ग्रुब-बी और ग्रुप-सी के अनुमानित 10,731 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में टियर-1, टियर-2, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दिया गया है।  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम 
ग्रुब-बी और ग्रुप-सी 
रिक्त पदों की संख्या 
10,731 
परीक्षा का नाम 
एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 
परीक्षा की तिथि 
30 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ssc.gov.in

SSC CGL Admit Card 2026 Download कैसे करें? 

एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर दाईं ओर दिए गए 'Login or Register' सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर,पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।

  • Admission Certificate पर क्लिक करें। 

  • Examination और Examination Year का चयन कर Check Status पर क्लिक करें। 

  • आपको वहां SSC CGL Admit Card 2026 डाउनलोड लिंकमिल जाएगा।

  • डाउनलोड लिंकपर क्लिक करें। 

  • आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।  

  • SSC CGL Admit Card Download Direct Link   

    एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।    

    SSC CGL Admit Card Download Link  में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

    एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।

    • उम्मीदवार का पूरा नाम 

    • माता-पिता या अभिभावक का नाम

    • उम्मीदवार की जन्म तिथि 

    • श्रेणी 

    • लिंग 

    • रोल नंबर 

    • उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी 

    • परीक्षा का नाम 

    • परीक्षा की तिथि 

    • परीक्षा की पाली और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम

    • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

    • रिपोर्टिंग टाइम 

    • गेट बंद होने का समय 

    • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो 

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस 

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates