SSC CHSL Cut Off 2026: जनरल, एससी, एसटी कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स देखें

SSC CHSL Cut Off 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 और टियर 2 की कट ऑफ जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जनरल, एससी, एसटी कैटेगरी वाइज क्वालिफाई मार्क्स आगे लेख में देख सकते हैं।

Oct 8, 2026, 11:19 IST
SSC CHSL Cut Off 2026: जनरल, एससी, एसटी कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स देखें
SSC CHSL Cut Off 2026: जनरल, एससी, एसटी कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स देखें

SSC CHSL Cut Off 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से SSC CHSL Cut Off 2026 जारी कर दी गई है। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक देख सकते हैं। आयोग द्वारा कटऑफ जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग निर्धारित की जाती है। कटऑफ के आधार पर ही उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा या चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

SSC CHSL Cut Off 2026: कैटेगरी वाइज कटऑफ

SSC CHSL परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन उनके प्रदर्शन, उपलब्ध पदों और कैटेगरी के आधार पर निर्धारित कटऑफ के अनुसार किया जाता है। जनरल (UR) कैटेगरी के लिए कटऑफ आमतौर पर अन्य आरक्षित श्रेणियों की तुलना में अधिक रहती है। वहीं SC और ST उम्मीदवारों के लिए निर्धारित कटऑफ अपेक्षाकृत कम रहती है।

विभाग का नाम
UR रिक्तियां
कुल अंक (कट-ऑफ)
द्वितीय चरण, खंड-1 के अंक
टियर 2 सेक्शन 1 कट ऑफ
 टियर 1 मार्क्स
एल01
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सीएटी)
27
303
172
151.68
एल02
खुफिया ब्यूरो (आईबी)
127
298
172
148.90
एल04
कैंटीन स्टोर्स विभाग (सीएसडी)
111
296
164
152.52
एल12
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)
58
298
168
144.48
एल16
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)
265
293
161
144.36
एल20
लेखा महानियंत्रक (सीजीए)
134
301
164
151.60
एल31
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय
185
298
164
160.70
एल32
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय
48
297
168
150.47
एल33
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
42
296
168
155.21
एल35
सीजीडीए, रक्षा मंत्रालय
131
300
160
151.85
एल42
सशस्त्र बल मुख्यालय (एएफएचक्यू)
79
306
164
156.41
एल53
केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (JHAA)
40
301
168
145.05
डी55
सीजीए (डेटा एंट्री ऑपरेटर / डीईओ ग्रेड 'ए')
13
317
164
166.92

कटऑफ कैसे तय होती है?

SSC CHSL की कटऑफ कई महत्वपूर्ण कारकों को ध्यान में रखकर निर्धारित की जाती है। इनमें परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, रिक्तियों की संख्या, उम्मीदवारों का प्रदर्शन और अलग-अलग श्रेणियों के लिए उपलब्ध पद प्रमुख हैं। यदि किसी वर्ष परीक्षा अपेक्षाकृत आसान होती है और अधिक उम्मीदवार अच्छे अंक प्राप्त करते हैं, तो कटऑफ बढ़ सकती है।

SSC CHSL Cut Off 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी कटऑफ चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद रिजल्ट या नोटिस सेक्शन में SSC CHSL से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब जारी किए गए कटऑफ नोटिस या रिजल्ट PDF को डाउनलोड करें। PDF में अपनी कैटेगरी और संबंधित पद के सामने दिए गए कटऑफ अंकों को चेक करें।

कटऑफ के बाद क्या?

कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित पद और चयन प्रक्रिया के अनुसार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे केवल कटऑफ देखने के बजाय अपने स्कोर, कैटेगरी और पद के अनुसार चयन की संभावना भी जांचें। साथ ही SSC की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य चरणों से संबंधित जानकारी वहीं दी जाएगी।



Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates