SSC CHSL Result 2026: एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

SSC CHSL Result 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएचएसएल की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Oct 7, 2026, 19:49 IST
SSC CHSL Result 2026
SSC CHSL Result 2026

SSC CHSL Final Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को कंबाइंड हायर सेकंड्री (10+2) लेवल परीक्षा, 2025 का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। टियर-2 की परीक्षा अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 13,395 उम्मीदवारों शामिल हुए थे। इन उम्मीदवारों के सीकेटी और स्किल/टाइपिंग टेस्ट के बाद 3,515 उम्मीदवारों को 19 जून से 25 जून 2026 के बीच डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। 

अब एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3,000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है।

Also Check- SSC CHSL Final Result 2026

SSC CHSL Sarkari Result 2026 डाउनलोड लिंक 

एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के जरिए क्लर्क, एलडीसी, डीईओ और जेएसए सहित अन्य रिक्त पदों को भरा जाएगा। फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट नोटिस 2026  डाउनलोड लिंक 
एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

SSC CHSL Result 2026 Final Result - हाइलाइट्स 

एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के चयन में टियर-1 लिखित परीक्षा, टियर-2 लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल थी। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम 
क्लर्क, एलडीसी, डीईओ और जेएसए सहित अन्य रिक्त पद 
रिक्त पदों की संख्या 
3522
परीक्षा का नाम 
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 
टियर-1 परीक्षा तिथि 
12-30 नवंबर 2025
टियर-1 परीक्षा रिजल्ट 
27 फरवरी 2026
टियर-2 परीक्षा तिथि 
अप्रैल 2026 
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 
19 जून से 25 जून 2026 तक 
फाइनल रिजल्ट तिथि 
07 अक्टूबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ssc.gov.in

SSC CHSL Final Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Notice Board देखें। 

  • Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025 - Declaration of Final Result पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates