SSC CPO Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 (पेपर-I) के हॉल टिकट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। किसी भी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 - हाइलाइट्स
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर (SI) पद के लिए कुल 1,871 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है। इस परीक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
Related Stories
-
आयोग का नाम: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)
विभाग: दिल्ली पुलिस, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एसएसबी
परीक्षा का नाम: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा 2026 में सब-इंस्पेक्टर
कुल रिक्त पद: 1,871 पद
परीक्षा तिथियां: 23–28 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड मोड: ऑनलाइन
परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)
आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in
SSC CPO एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026 (पेपर-I) के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर से 28 नवंबर 2026 के बीच निर्धारित है, इसलिए उम्मीद है कि प्रवेश पत्र 19 या 20 नवंबर 2026 के आसपास उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी अपनी Registration Details तैयार रखें, एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होते ही बिना देरी किए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
How to Download SSC CPO Admit Card 2026?: कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
लिंक लाइव होने के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
-
सबसे पहले आप स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर 'Login or Register' बटन पर क्लिक करें।
-
फिर Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination 2026 Admit Card वाले लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के साथ कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
