SSC CPO City Intimation Slip 2026 Out: एसएससी सीपीओ पेपर 1 की सिटी स्लिप ssc.gov.in जारी

SSC CPO City Intimation Slip 2026 Out: एसएससी सीपीओ पेपर 1 की सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। परीक्षा 23 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 13, 2026, 19:18 IST

SSC CPO City Intimation Slip 2026 Out: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) 13 नवंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC CPO पेपर 1 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है। जिसमें 1,871 सब-इंस्पेक्टर वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। पेपर 1 का आयोजन 23 से 28 नवंबर 2026 तक CBT मोड में किया जाएगा। कैंडिडेट अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके एग्जाम सिटी और डेट चेक कर सकते हैं। 

SSC CPO City Intimation Slip 2026 Download link 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 13 नवंबर 2026 को SSC CPO सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक एक्टिव कर दिया है। इसमें कैंडिडेट का नाम, रजिस्ट्रेशन डिटेल्स, असाइन किया गया शहर, राज्य, एग्जाम शिफ्ट और टाइमिंग जैसी जानकारी शामिल है। SSC CPO दिल्ली पुलिस SI सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया गया है।

Related Stories

एसएससी सीपीओ सिटी स्लिप 2026 

SSC CPO City Intimation Slip 2026 Highlights

जो कैंडिडेट  23 से 28 नवंबर 2026 को पेपर 1 एग्जाम देने जा रहे हैं , वे एग्जाम सिटी की डिटेल्स चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। SSC CPO एग्जाम सिटी स्लिप से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:

संचालन निकाय
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नाम
एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026
पोस्ट
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, CAPFs में SI (GD)
पेपर
पेपर 1
स्टेटस
परीक्षा शहर की सूचना
23 नवंबर से 28 नवंबर 2026
एसएससी सीपीओ सिटी स्लिप 2026
13 नवंबर 2026
एसएससी सीपीओ टियर 1 एडमिट कार्ड की तारीख
20 नवंबर 2026 के बाद
डाउनलोड करने के लिए जरूरी डिटेल्स
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड
सिलेक्शन प्रोसेस
पेपर 1 (CBT), PST/PET, पेपर 2 (CBT), मेडिकल परीक्षा
ऑफिशियल वेबसाइट 
ssc.gov.in

SSC CPO एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी सीपीओ एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप 1: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2:  “लॉगिन/रजिस्टर” पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण जैसे “ पंजीकरण संख्या ” और “ पासवर्ड ” भरें।

स्टेप 3: SSC कैंडिडेट लॉगिन में, “ CPO दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2026 – पेपर 1 एग्जाम सिटी इंटीमेशन ” चुनें।

स्टेप 4:Check Status बटन ” पर क्लिक करें

स्टेप 5: दिया गया एग्जाम सिटी और तय एग्जाम डेट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

 UTET Result 2026 Out: उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम ukutet.com घोषित, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।