SSC GD Result 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा?, देखें ये लेटेस्ट अपडेट

SSC GD Constable Result 2026: एसएससी जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिलेक्शन लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही PET और PST के लिए बुलाया जाएगा।

Aug 11, 2026, 13:36 IST
SSC GD Constable Result 2026 Kab Aayega?
SSC GD Constable Result 2026 Kab Aayega?

SSC GD Constable Result 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे। मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। रिजल्ट के साथ कैटेगरी-वाइज कटऑफ भी जारी होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में PET और PST के लिए बुलाया जाएगा।

एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी हाइलाइट्स नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026
भर्ती आयोग
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम
जीडी कांस्टेबल (CAPFs, SSF, असम राइफल्स एवं NCB)
कुल रिक्त पद
25,487 पद 
परीक्षा तिथि
27 अप्रैल से 30 मई 2026 
आंसर की जारी
15 जून 2026 
रिजल्ट तिथि
अगस्त 2026 (संभावित)
रिजल्ट के बाद अगला चरण
PET, PST, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन 
आधिकारिक वेबसाइट
ssc.gov.in

कब हुई थी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा?

आयोग द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक देश में बने विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जो अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों को एसएससी जीडी परीणाम से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहना चाहिए।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एसएससी जीडी मेरिट लिस्ट PDF

  • सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • अब GD Constable Shortlisted Candidates list पर क्लिक करें।

  • पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • Ctrl+F के माध्यम से अपना नाम और डिटेल्स देखें।

  • पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

  • एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट पर क्या विवरण उल्लिखित होगा?

    SSC GD Constable Result 2026 PDF और मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उल्लिखित होगी। रिजल्ट में आमतौर पर निम्नलिखित विवरण दिए होते हैं:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • परीक्षा का नाम

    • पद का नाम 

    • कैटेगरी

    • जन्म तिथि

    • योग्यता स्थिति 

    • अगले चरण (PET/PST) के लिए चयन की स्थिति

    SSC GD Physical Test 2026: PET और PST के लिए क्या होगी पात्रता?

    एसएससी जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा। PST में लंबाई और सीने की माप की जांच की जाएगी, जबकि PET में निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी करनी होगी। आरक्षित श्रेणियों (Reserved categories) के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार शारीरिक मानकों में छूट प्रदान की जाएगी।

    टेस्ट
    एलिजिबिलिटी
    पुरुष (सामान्य) लंबाई
    170 सेमी
    महिला (सामान्य) लंबाई
    157 सेमी
    ST पुरुष लंबाई
    162.5 सेमी
    ST महिला लंबाई
    150 सेमी
    पुरुष (सीना)
    76 सेमी (बिना फुलाए), 81 सेमी (फुलाकर)
    पुरुष (दौड़)
    5 किमी – 24 मिनट / 1.6 किमी – 7 मिनट
    महिला (दौड़)
    1.6 किमी – 8.5 मिनट / 800 मीटर – 5 मिनट

    PET और PST में सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल टेस्ट में फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates