SSC JE Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर 19 नवंबर 2026 को जूनियर इंजीनियर (JE) के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की आंसर-की 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 02 नवंबर से 06 नवंबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग निर्धारित की गई थी। एसएससी इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के माध्यम से 1699 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में सीबीटी पेपर-1, सीबीटी पेपर-2, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।
एसएससी जेई सीबीटी पेपर-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Answer Key 2026 Download Link
एसएससी जूनियर इंजीनियर सीबीटी पेपर-1 की आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए लिंक से भी उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 19 नवंबर 2026 को शाम 06.00 बजे से 22 नवंबर 2026 को शाम 06.00 बजे तक दर्ज करा सकता है।
Related Stories
|
एसएससी जूनियर इंजीनियर सीबीटी पेपर-1 की आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक
|
