SSC JE Final Result 2026: एसएससी जूनियर इंजीनियर फाइनल रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें

SSC JE Final Result 2026: एसएससी ने जेई फाइनल रिजल्ट आज 3 अगस्त को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

Aug 3, 2026, 13:20 IST
SSC JE Final Result 2026
SSC JE Final Result 2026

SSC JE Final Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसकी लिखित परीक्षा का आयोजन 3 से 6 दिसंबर 2025 को सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल परीक्षा 2026 के लिए किया गया था। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून से 21 जुलाई तक आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न विभागों में जेई के कुल 1340 रिक्त पदों को भरना है। 

एसएससी जेई टियर 2 की आंसर की 16 अप्रैल को जारी कि गई है। उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन कर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

SSC JE Engineer Final Result 2026: रिजल्ट जारी 

एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जिसमें जूनियर इंजीनियर पदों के लिए कुल 1731 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया है। जेई पदों के लिए उम्मीदवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

यहां क्लिक करें - एसएससी जेई फाइनल मेरिट 2026 

SSC JE Final Result 2026: हाइलाइट्स 

एसएससी जेई के लिए चयन प्रक्रिया पेपर 1 लिखित परीक्षा, पेपर 2 लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। उम्मीदवार रिजल्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

विवरण
जानकारी 
परीक्षा का नाम
एसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2025
संचालन निकाय
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)
परिणाम का नाम
एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट 2025-26
अंतिम परिणाम जारी होने की तिथि
9 जुलाई 2026
स्थिति
जारी किया
पेपर I परिणाम तिथि
6 मार्च 2026
पेपर II परीक्षा तिथि
7 अप्रैल 2026
पेपर II के लिए चयनित उम्मीदवार
15,607
फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि 
3 अगस्त 2026 (जारी)
ऑफिशियल वेबसाइट 
ssc.gov.in

Details Mentioned on SSC JE Final Result 2026: रिजल्ट में उल्लेखित डिटेल्स

एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है, जिसमें आगे की नियुक्ति के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट डिटेल्स दिए गए हैं।

  • परीक्षा का नाम
  • रोल नंबर
  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार के पिता का नाम
  • उम्मीदवार की माता का नाम
  • रैंक
  • चयनित उम्मीदवारों की कुल संख्या (श्रेणी और स्ट्रीम के अनुसार)

SSC JE Final Result 2026: न्युनतम योग्यता अंक 

एसएससी जेई 2026 एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को न्युनतम योग्यता अंक के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। कैटेगरी वाइज न्युनतम योग्यता अंक नीचे टेबल में दिए गए हैं। 

वर्ग
न्यूनतम योग्यता अंक
पास प्रतिशत 
जनरल 
90 अंक
30%
ओबीसी / ईडब्ल्यूएस
75 अंक
25%
अन्य सभी वर्ग 
60 अंक
20%

SSC JE Final Result 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in  पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, SSC JE Final Result 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉग इन करें। 

स्टेप 4 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 5 पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates