RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट कब जारी होगा? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद, उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक और सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड और रिजल्ट देख सकेंगे।
RRB Group D Result 2026 Date & Time: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (CEN 09/2025) के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए खबर, RRB द्वारा लेवल-1 के कुल 22,195 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों पर घोषित की जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा दी थी, वे परिणाम घोषित होने के बाद, अपने संबंधित जोनल आरआरबी (Regional RRB) की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर मेरिट लिस्ट और अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
Railway RRB Group D Result 2026- हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| विज्ञापन संख्या | CEN 09/2025 |
| कुल पद | 22,195 पद (लेवल-1) |
| परीक्षा की तिथियां | 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 |
| आंसर की | 7 सितंबर 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 15 से 17 सितंबर 2026 |
| रिजल्ट कब आएगा? | नवंबर 2026 (अंतिम सप्ताह) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrb.indianrailways.gov.in |
रिजल्ट के साथ जारी होंगे जोन-वार कट-ऑफ मार्क्स
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के साथ ही सभी रीजनों के लिए जोन-वार कट-ऑफ (Zone-wise Cut-Off) भी जारी किए जाएंगे। परीक्षा में पास होने के लिए बोर्ड ने कैटेगरी वाइज न्यूनतम योग्यता अंक (Minimum Qualifying Marks) तय किए हैं:
-
सामान्य: 40% अंक
-
OBC: 30% अंक
-
SC: 30% अंक
-
ST: 30% अंक
ध्यान दें: उम्मीदवारों की अंतिम शॉर्टलिस्टिंग नॉर्मलाइज्ड स्कोर (Normalized Score) के आधार पर की जाएगी।
RRB Group D Scorecard 2026: ऐसे चेक करें स्कोर
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट घोषित होने के साथ या उसके तुरंत बाद आधिकारिक पोर्टल पर स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
-
आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर या अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर "RRB Group D CEN 09/2025 Result Link" पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट ले लें।
आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण
आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरणों को ध्यानपूर्वक करनी चाहिए:
-
उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी: उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम और कैटेगरी।
-
परीक्षा एवं प्राप्तांक विवरण: कुल आवंटित प्रश्न, रद्द किए गए प्रश्न, कुल वैध प्रश्न, उम्मीदवार द्वारा हल किए गए प्रश्नों की संख्या और अनुभाग-वार (Section-wise) प्राप्तांक।
-
नॉर्मलाइज्ड मार्क्स: विभिन्न पारियों की कठिनाई स्तर को संतुलित करने के बाद तैयार किया गया अंतिम नॉर्मलाइज्ड अंक।
-
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पात्रता स्थिति: क्या उम्मीदवार अगले चरण (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ है या नहीं (Yes/No Status)।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.