RRB Group D Vacancy 2026: आरआरबी ग्रुप डी पदों पर नोटिफिकेशन जल्द, 10वीं पास को मिलेगा मौका

Last Updated: Nov 3, 2026, 16:03 IST

RRB Group D Vacancy 2026: आरआरबी ग्रुप डी के लगभग 30,000 पदों पर नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। जिसमें 10वीं पास को आवेदन करने का मौका मिलेगा। 

RRB Group D Vacancy 2026: आरआरबी ग्रुप डी पदों पर नोटिफिकेशन जल्द, 10वीं पास को मिलेगा मौका
RRB Group D Vacancy 2026: आरआरबी ग्रुप डी पदों पर नोटिफिकेशन जल्द, 10वीं पास को मिलेगा मौका

RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप डी के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी किए जाने की संभावना है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में रिक्त पदों को भरा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 में लगभग 30,000 पदों पर नियुक्तियां की जा सकती हैं। हालांकि, पदों की संख्या और आवेदन की तारीखों को लेकर रेलवे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों को आवेदन का मौका मिल सकता है।

RRB Group D Vacancy 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

भर्ती बोर्ड - रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 

भर्ती का नाम - आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 

पद का नाम - ग्रुप डी (लेवल-1) 

संभावित पद - लगभग 30,000 

योग्यता - 10वीं पास/ITI (पदानुसार) 

आवेदन प्रक्रिया - ऑनलाइन 

चयन प्रक्रिया - CBT, PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

RRB Group D Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक हो सकता है। वहीं, कुछ तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई या अन्य निर्धारित योग्यता की आवश्यकता हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शैक्षणिक योग्यता की जानकारी जरूर जांच लें।

आयु सीमा कितनी होगी?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पिछली भर्ती के अनुसार 33 वर्ष हो सकती है। हालांकि, नई भर्ती में आयु सीमा और आयु की गणना की निर्धारित तारीख अलग हो सकती है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RB Group D Selection Process 2026

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

आरआरबी ग्रुप डी के लेवल-1 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 18,000 रुपये शुरुआती बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

RB Group D Notification 2026 कब होगा जारी?

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से नई ग्रुप डी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन की तारीख, कुल पदों की संख्या, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी जानकारी स्पष्ट होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित ताजा अपडेट के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

 RRB Station Master Salary 2026: इन हैंड सैलरी, पे स्केल, भत्ते और सुविधाएं



Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 3, 2026, 16:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News