SSC MTS Havaldar Exam Date 2026 जारी, PET/PST के एग्जाम कब होंगे शुरू?

SSC Havaldar PET/PST Date 2026 Out:SSC MTS हवलदार पोस्ट पीईटी-पीएसटी के एग्जाम को 24 से लेकर 31 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा। इस पोस्ट के एग्जाम से जुड़ी पूरी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिस को देखें। 

Aug 20, 2026, 19:33 IST

SSC MTS Havaldar Physical Test 2026 Schedule: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने MTS (NT) और हवलदार (CBIC & CBN) भर्ती एग्जाम के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का ऑफिशियल शेड्यूल आज यानी 20 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। छात्र 3 अगस्त 2026 को हुए लिखित एग्जाम के रिज्लट के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वे इस स्टेप में भाग ले सकते हैं।

इस साल कुल 8,071 छात्रों ने पीएसटी/पीईटी एग्जाम पास किए है। एसएससी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, हवलदार पोस्ट के लिए फिजिकल टेस्ट 24 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर के अलग-अलग CBIC एग्जाम सेंटर पर आयोजित किए जाएंगे।

SSC MTS Havaldar PET/PST Exam 2026 Highlights

इवेंट 
डिटेल्स 
संस्था का नाम 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एवं CBIC
पोस्ट
हवलदार (CBIC & CBN)
PET/PST एग्जाम डेट 
24 अगस्त से 31 अगस्त 2026
एग्जाम वेन्यू
देश भर में स्थित CBIC सेंटर 
एडमिट कार्ड 
एग्जाम डेट से पहले क्षेत्रीय SSC पोर्टल पर उपलब्ध
ऑफिशियल वेबसाइट 

SSC Havaldar PET/PST Date 2026 Out - यहां क्लिक करें

फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के मुख्य मापदंड

शारीरिक एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को निम्नलिखित मानक पूरे करने होंगे:

1. शारीरिक दक्षता एग्जाम (PET - Physical Efficiency Test)

  • पुरुष छात्र: 15 मिनट में 1600 मीटर की वॉकिंग।
  • महिला छात्र: 20 मिनट में 1 किमी की वॉकिंग।

2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST - Physical Standard Test)

  • पुरुष: ऊंचाई न्यूनतम 157.5 सेमी (आरक्षित वर्ग को 5 सेमी की छूट) और सीना 76 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव)।
  • महिला: ऊंचाई न्यूनतम 152 सेमी और वजन न्यूनतम 48 किग्रा।

एडमिट कार्ड कहां से होंगे जारी 

एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार PET/PST के तय शेड्यूल से पहले, कमीशन के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा एडमिशन सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। सभी छात्र सेंटर पर एडमिशन सर्टिफिकेट, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को साथ लेकर जाएं।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।