SSC Havaldar MTS Result 2026 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिनांक 3 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 2026 का रिजल्ट जारी किया था। अब एसएसी की ओर से दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को एडिशनल रिजल्ट भी जारी कर दिया है। एसएससी एमटीएस एडिशनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की PDF में कुल 542 उम्मीदवारों के नाम है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण PST और PET परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
एसएससी एमटीएस परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 26 मई 2026 को जारी की गई थी और सीबीटी परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 4 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 8,04,633 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
SSC Havaldar MTS Result 2026 in Hindi - हाइलाइट्स
एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 2026 के रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। रिजल्ट से जुड़ी हाइलाइट्स आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
|
|
पद का नाम
|
मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार
|
|
परीक्षा का नाम
|
एसएससी एमटीएस सीबीटी परीक्षा
|
|
परीक्षा की तिथि
|
4 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित
|
|
रिजल्ट जारी होने की तिथि
|
3 अगस्त 2026
|
|
एडिशनल रिजल्ट जारी होने की तिथि
|
07 अक्टूबर 2026
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
ssc.gov.in
|
SSC Havaldar MTS Result 2026PDF Download
जो उम्मीदवार एसएससी एमटीएस और हवलदार सीबीटी परीक्षा में शामिल हुए हैं और एडिशनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
|
एसएससी एमटीएस एडिशनल रिजल्ट नोटिस डाउनलोड लिंक
|
|
|
एसएससी एमटीएस एडिशनल रिजल्ट डाउनलोड लिंक
|
SSC MTS Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एसएससी एमटीएस एडिशनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर जाएं और Notice Board देखें।
“Multi Tasking (Non-Technical) Staff, and Havaldar (CBIC and CBN) Examination, 2025: Declaration of additional result of Computer Based Examination to shortlist candidates for PET/ PST for the post of Havaldar” पर क्लिक करें।
रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर जाएगी।
PDF डाउनलोड कर लें।
SSC Havaldar MTS Result 2026 के बाद क्या होगा?
एसएससी एमटीएस सीबीटी की परीक्षा 2026 में सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवार जिन्होंने हवलदार पद के लिए आवेदन किया है, उन्हें PET और PST परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, एमटीएस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन में एजुकेशनल क्वालीफिकेशन डॉक्यूमेंट्स, पहचान प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य डॉक्यूमेंट्स शामिल है।
